Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है।
24 घंटे में कोरोना के 47 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 47 नए केस सामने आए हैं। अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना के 65 नए केस सामने आए थे। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 18 की कमी दर्ज की गई है।
देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (29 June 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 47 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। वहीं इस दौरान देश में 77 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,579 से घटकर 1,549 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 30 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,94,144 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 94 हजार 144 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार 690 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 905 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट लगतारा बढ़ रहा है। फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।