Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. अभय तिवारी के रिमांड में पूछताछ के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है. 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा के इंटरव्यू में भी कथित गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. पैसे लेकर अभ्यर्थियों के इंटरव्यू नंबर बढ़ाने का आरोप लगा है. सात अभ्यर्थियों के नंबर बढ़ाने का अभय तिवारी ने दावा किया है. पूर्व JPSC चेयरमैन एल. ख्यांगते और तीन पूर्व सदस्यों के नाम पूछताछ में सामने आने का दावा है. डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद के नाम भी जांच के दायरे में हैं.
इंटरव्यू में नंबर बढ़ाने के लिए लाखों रुपये की कथित डील और प्रारंभिक परीक्षा से अंतिम चयन तक अलग-अलग रेट तय होने का दावा है.
PT पास कराने के लिए सामान्य वर्ग में 5 लाख, SC-ST के लिए 2 से 3 लाख रुपये तक का कथित रेट होने का दावा
अंतिम चयन के लिए प्रति अभ्यर्थी 60 से 70 लाख रुपये तक की कथित वसूली का दावा
CDPO परीक्षा में भी 10 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी का कथित रेट
परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनियों की भूमिका भी CID के रडार पर
बिंसिस टेक्नोलॉजी के निदेशक अरुण शर्मा मुंबई से गिरफ्तार
बिंसिस को काम देने के बदले 2 करोड़ रुपये और 20% कमीशन की कथित डील की जांच
CID को परीक्षा संचालन से जुड़े कथित बड़े सिंडिकेट के संकेत
TDPL, बिंसिस और ICN इंडिया समेत कई कंपनियों की भूमिका की जांच
CID अब आरोपों की पुष्टि के लिए डिजिटल, वित्तीय और दस्तावेजी साक्ष्य जुटा रही है