Budget at a Glance 2024: (पवन मिश्रा, नई दिल्ली) साल 2024 का बजट कैसा होगा? इस बार के रक्षा बजट में कितनी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी? तमाम बातों को खुलासा कल हो जाएगा। लेकिन रक्षा सूत्रों ने उम्मीद जताई है कि इस बार डिफेंस बजट में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। न्यूज24 को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इस बार के बजट में 5 से 7 फीसदी इजाफा किया जा सकता है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक लगभग 5 से 6 लाख करोड़ रुपये का बजट डिफेंस सेक्टर को दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस बार के बजट में अलग-अलग सेक्टरों में पैसा बांटा जाएगा। यानी आर्म्स, आर्टिलरी में जितनी जरूरत है, उतना पैसा दिया जाएगा।
वहीं, गोला-बारूद की खरीद में अलग से पैसे का आवंटन किया जाएगा। क्योंकि अगर युद्ध हुआ तो गोला-बारूद का खपत की लिमिट नहीं होती। कोई पहले नहीं बता सकता कि कितनी जरूरत होगी? कितने में काम चल जाएगा? बता दें कि मंगलवार यानी 23 जुलाई को फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी और सबसे ज्यादा ध्यान आत्मनिर्भर भारत से बने आर्म्स पर रहेगा। ऐसी उम्मीद रक्षा सूत्रों ने जताई है। साल 2047 तक तीनों सेनाओं को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने की कवायद चल रही है।
BRO को मिल सकते हैं 500 करोड़ रुपये अतिरिक्त
सूत्रों के मुताबिक इस बार के बजट में कैपिटल एक्विजिशन का बजट 2-2.2 लाख करोड़ तक का हो सकता है। यह रकम LCA Tejas MK 1, LCH प्रचंड और दूसरे आर्म्स खरीदने के लिए दी जा सकती है। आर्म्स के अलावा सरकार की नजर इंटरनेशनल सीमा के नजदीक तेजी से सड़कें बनाने पर भी है। इसके तहत बीआरओ को लगभग 500 करोड़ रुपये अलग से दिए जा सकते हैं। वहीं, डीआरडीओ का बजट भी 7 से 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। एक नई योजना की घोषणा भी होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि आर्म्स बनाने के लिए कुछ ऐसे समान लगाए जाते हैं, जिसे सरकार थर्ड पार्टी से असेंबल करती है। अब उसे सरकार खुद ही बनाएगी।
यह भी पढ़ें:जमीन के टुकड़े ने बेटे से कराया 5 लोगों का कत्ल, अंबाला में अंजाम दिया नृशंस हत्याकांड
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
23 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
53 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines