हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Operation Sindoor: भारत और रूस S-500 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए आए साथ, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

Operation Sindoor: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत रूस के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए पाकिस्तान को हर मोर्च पर नाकाम कर दिया है। इस बीच रूस ने भारत को S-500 का प्रोडक्शन साथ करने का ऑफर दिया है।

विज्ञापन
भारत और रूस S-500 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए आए साथ

Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के पीछे रूस के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का बड़ा अहम रोल रहा है, जिसने पाकिस्तान की तरफ से छोड़े गए तुर्की और चीन के ड्रोन को हवा में मार गिराया। S-400 की सफलता को देखते हुए अब रूस की तरफ से भारत को S-500 एयर डिफेंस सिस्टम के ज्वाइंट प्रोडक्शन का ऑफर दिया गया है। अगर इस ऑफर को भारत स्वीकार करता है तो वो पहले से भी ज्यादा ताकतवर हो जाएगा। आइए आपको अब बताते हैं कि S-400 के मुकाबले S-500 कितना ज्यादा ताकतवर है।

S-500 से और मजबूत होगा हिन्दुस्तान

भारत के पास अभी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद है। इसकी तुलना में S-500 डिफेंस सिस्टम काफी ताकतवर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, S-500 एक स्पेस-डिफेंस कैपेबल सिस्टम है। साथ ही यह मल्टीलेयर्ड और मल्टी टारगेट भी है। अगर सरल शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा डिफेंस सिस्टम है जो अंतरिक्ष में भी रक्षा कर सकता है, साथ ही इसमें कई परतें होती हैं जो एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकता है।

दुश्मन को हर तरह कर सकता है नाकाम

S-500 एयर डिफेंस सिस्टम यह दुश्मन के फाइटर जेट्स, क्रूज मिसाइलें, हाइपरसोनिक मिसाइलों के साथ ही जमीन की निचली सतह में मौजूद उसके जाससूी उपग्रहों को भी मार गिरा सकता है। बताया जाता है कि धरती के ऊपर इस एयर डिफेंस सिस्टम की रेंज करीब 200 किलोमीटर तक है। इसकी रेंज बढ़ाकर 600 किलोमीटर तक भी किया जा सकता है। यह दुनिया का एक मात्र ऐसा एयर डिफेंस सिस्टम है जिसकी रेंज 600 किलोमीटर तक है।

विज्ञापन

सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता

बताया जाता है कि S-400 सिर्फ एक एयर डिफेंस सिस्टम है जबकि S-500 के पास अंतरिक्ष में भी दुश्मन के सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता है। वहीं, एस-400 फाइटर जेट्स, ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों को निशाना बना सकती हैं, वहीं S-500 हाइपरसोनिक मिसाइल को भी इंटरसेप्ट करके मार के गिरा सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola