Karnataka: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। मार्च के अंतिम हफ्ते में निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखें घोषित कर सकता है। इससे पहले वहां सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक रखी है। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा छल्लाकेरे पहुंचे। यहां उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में देश और प्रजातंत्र को बदनाम किया। वे वहां जाकर कहते हैं कि भारत में प्रजातंत्र खत्म हो गया है। सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकी तो प्रजातंत्र खत्म हो गया? नाच न जाने आंगन टेढ़ा। ऐसे ही हैं राहुल गांधी। ये अमेरिका, यूरोप को कहते हैं कि भारत में दखल दो, प्रजातंत्र बचाओ।
साजिश का हिस्सा बने राहुल
जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वालों के लिए टूल किट बन गए हैं। वे कांग्रेस और कथाकथित वाम उदारवादी देश के खिलाफ विदेशी ताकतों की गहरी साजिश का हिस्सा बन गए हैं। राहुल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे ने किया पलटवार
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नड्डा खुद देश विरोधी हैं। देश को आजादी दिलाने के आंदोलन में उनके संगठन के लोगों ने हिस्सा नहीं लिया था। लोकतंत्र की बात करने वाले राहुल गांधी सच्चे देशभक्त हैं। नड्डा के पास जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है।
यह भी पढ़ें: Pakistan: इस्लामाबाद हाईकोर्ट से पूर्व PM इमरान खान को राहत, गिरफ्तारी वारंट सस्पेंड, मगर रखी एक शर्त
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
1 hr agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
3 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
3 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
4 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
5 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
6 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
6 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
7 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines