नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। इमरान खान ने भारत की विदेश नीति और विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका के मना करने के बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीदा। ये आजाद मुल्क की निशानी है।
लाहौर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे इमरान
दरअसल, इमरान खान लाहौर में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जनसभा में मौजूद लोगों से इमरान खान ने कहा कि आपके सामने मैं दो मुल्कों (देशों) के विदेश मंत्रियों की बात करना चाहता हूं। पहले नंबर पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर हैं जिन्हें उन्होंने (अमेरिका ने) भारत को रूस से तेल नहीं खरीदने का आदेश दिया। इमरान ने कहा कि भारत अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी है, पाकिस्तान नहीं है। इसके बाद इमरान खान ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का वीडियो क्लिप चलाया।
वीडियो में क्या कहते हैं एस. जयशंकर
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यूरोप यात्रा के दौरान जब पूछा गया कि क्या अपने देश के हित के लिए आप इस युद्ध (रूस-यूक्रेन) में पैसा लगा रहे हैं?’ जयशंकर ने जवाब देते हुए कहा कि क्या रूस से गैस खरीदना युद्ध में पैसा लगाना नहीं है? भारत का पैसा ही क्यों, यूरोपिय देशों के पैसों से रूस से गैस खरीदना युद्ध के लिए फंडिंग नहीं है?
जयशंकर ने कहा कि अगर यूरोपीय, पश्चिमी देशों और अमेरिका को इतनी चिंता है तो वे क्यों ईरान और वेनेजुएला के तेल को बाजार में आने की अनुमति नहीं देते? जयशंकर ने कहा कि उन्होंने तेल के हमारे अन्य सभी स्रोतों को बंद कर दिया और फिर कहते हैं कि आप मार्केट में नहीं जाएंगे और अपने लोगों के लिए सबसे अच्छा सौदा नहीं करेंगे।’ (इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है।) इमरान फिर जनता को संबोधित करते हुए कहते हैं कि ये होता है आजाद मुल्क।
शरीफ सरकार पर भी इमरान ने साधा निशाना
इमरान ने इस दौरान शरीफ सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। इमरान खान ने कहा कि अगर भारत जिसे पाकिस्तान के साथ-साथ आजादी मिली और अगर नई दिल्ली अपने लोगों की जरूरत के हिसाब से अपनी विदेश नीति बना सकती है तो वे (प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ सरकार) कौन की अलग लाइन पर चल रहे हैं?
इमरान ने रूसी तेल खरीदने पर अमेरिकी दबाव के आगे झुकने के लिए शहबाज शरीफ सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमने सस्ता तेल खरीदने के बारे में रूस से बात की थी लेकिन इस सरकार में अमेरिकी दबाव को ना कहने का साहस नहीं है। ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। मैं इस गुलामी के खिलाफ हूं।
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
2 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
11 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
13 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
18 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines