खुशखबरी! कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने ठिठुरन से जूझ रहे लोगों को राहत की खबर दी है। आइए जानते हैं कि ठंड से कब तक राहत मिलेगी।

IMD Weather Update: IMD Weather Forecast severe cold wave relief rainfall mausam

आईएमडी ने क्या जारी की चेतावनी?

विज्ञापन

IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बढ़ती ठिठुरन ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शीतलहर ने भी मौसमी बीमारियां बढ़ा दी हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ठंड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में शीत दिवस की स्थिति 11 जनवरी से समाप्त होने की सम्भावना है।

11 जनवरी से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी से पंजाब, राजस्थान, हरियाणा में इसमें कमी आना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही 11 जनवरी से इसके पूरी तरह से नदारद होने की संभावना है। इसके साथ ही आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में छिटपुट बारिश की स्थिति देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु और केरल के आसपास अगले 24 घंटे में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। उसके बाद वहां शुष्क मौसम रह सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम रही। जबकि राजस्थान के जैसलमेर, चूरू और कोटा में घना कोहरा देखने को मिला है। बिहार के पूर्णिया जिले में भी घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम रही।

विज्ञापन

आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के कई स्थानों और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रही। जबकि देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में कुछ स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति बनी रही। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज ठंड रही।

विज्ञापन

भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 9 जनवरी को भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 9 जनवरी को भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रह सकते हैं। हालांकि 10 जनवरी के बाद इसमें कमी आना शुरू हो जाएगी।

आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कटाईकल में 9 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, कोडागु और हसना जिलों में आज रात के समय हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ