नए साल पर रसोई को झटका, 1 जनवरी से LPG सिलेंडर हुआ महंगा, आपके शहर में कितने में मिलेगी गैस?

LPG Price: महंगा हुआ सिलेंडर, जानें आज से दिल्ली में कितने रुपये में मिलेगी कमर्शियल गैस?

Commercial Cylinder

नए साल की शुरुआत होते ही लोगों की जेब पर बोझ पड़ गया है.

LPG Cylinder Price: नए साल के पहले दिन देशवासियों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. जी हां, आज 1 जनवरी 2026 से देशभर में कमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस का दाम 111 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया है, जिससे लोगों की जेब पर बोझ पड़ेगा. कंपनियों ने नई रेट लिस्ट जारी करके सभी गैस एजेंसियों को नए रेट पर सिलेंडर देने का निर्देश भी दे दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों महानगरों में ये होगा सिलेंडर का नया रेट

बता दें कि ऑयल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर कर रेट बढ़ाया है और नई रेट लिस्ट के अनुसार, आज से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1691 रुपये 50 पैसे में मिलेगा, जबकि पहले दिल्ली में इसका रेट 1580 रुपये 50 पैसे था. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1642 रुपये 50 पैसे में मिलेगा, जबकि पहले इसे लोग 1531 रुपये 50 पैसे में खरीदते थे. कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1795 रुपये होगा, जबकि पहले यह रेट 1684 रुपये था. वहीं चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट 1849 रुपये 50 पैसे होगा, जबकि पहले यह रेट 1793 रुपये 50 पैसे था.

दिसंबर में घटे थे कमर्शियल सिलेंडर के दाम

बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2025 में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट घटाया गया था. 1 दिसंबर 2025 से दिल्ली और कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था, वहीं मुंबई और चेन्नई में सिलेंडर का रेट 11 रुपये घटा था. इससे पहले नवंबर महीने में भी सिलेंडर का दाम 5 रुपये घटा था. तब दिल्ली में सिलेंडर का रेट घटकर 1595 रुपये 50 पैसे से 1590 रुपये हो गया था. मुंबई में रेट 1547 रुपये से घटकर 1542 रुपये हो गया था.

विज्ञापन

2 महीने की कटौती के बाद तीसरे महीने बढ़ाए

कोलकाता में सिलेंडर का रेट 1700 रुपये 50 पैसे से घटकर 1694 रुपये हो गया था, वहीं चेन्नई में रेट 1754 रुपये 50 से कम होगर 1750 रुपये हो गया था, लेकिन तीसरे महीने में रेट बढ़ने से लोगों को झटका लगा है और अब उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. वहीं खुशी की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर का रेट वही पुराने वाला रहेगा. दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ