Happy New Year: कश्मीर से कन्याकुमारी तक नए साल के जश्न में डूबा भारत, धूम-धड़ाके से हुआ 2026 का स्वागत

कश्मीर की बर्फीली वादियों से लेकर कन्याकुमारी के समंदर किनारे तक, पूरे भारत ने धूम-धड़ाके के साथ 2026 का जोरदार स्वागत किया. रात के ठीक 12 बजते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा, सड़कों पर हुजूम उमड़ आया और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दीं.

Happy New Year 2026

कश्मीर की बर्फीली वादियों से लेकर कन्याकुमारी के समंदर किनारे तक, पूरे भारत ने धूम-धड़ाके के साथ 2026 का जोरदार स्वागत किया. रात के ठीक 12 बजते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा, सड़कों पर हुजूम उमड़ आया और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

दुनिया में नए साल का आगाज


साल 2025 की खट्टी-मीठी यादों को पीछे छोड़ते हुए देशभर में न्यू ईयर पार्टी, लाइव कॉन्सर्ट, क्लब इवेंट्स और सोसाइटी फंक्शनों में जश्न की रौनक दिखी. दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में रात देर तक काउंटडाउन की आवाज़ें, डीजे की धुनें और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज सुनाई देती रही. कई परिवारों ने घरों में केक काटकर, बच्चों ने पटाखे चलाकर और दोस्तों ने सड़कों पर कार रैलियां निकालकर नए साल का स्वागत किया.

विज्ञापन

सबसे पहले न्यूजीलैंड ने किया 2026 का स्वागत


दक्षिण प्रशांत से लेकर भारत तक न्यू ईयर की यह लहर पहले ही दुनिया के कई हिस्सों में शुरू हो चुकी थी. सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड ने अपनी पहचान बन चुकी स्काई टावर से शानदार आतिशबाजी के साथ 2026 में कदम रखा. लगभग 17 लाख आबादी वाले इस शहर में ठीक आधी रात को 240 मीटर ऊंचे टावर की कई मंजिलों से एक साथ फायरवर्क्स छोड़े गए, जिसे देखने हजारों लोग मरीना और ओपन एरिना में जमा थे. उससे पहले दक्षिण प्रशांत के द्वीपीय देशों ने भी 2025 को अलविदा कह दिया था.

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीं शुभकामनाएं


भारत के लिए नया साल सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि संदेशों का भी पर्व रहा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए नए साल को नई ऊर्जा, सकारात्मक बदलाव और आत्मचिंतन का अवसर बताया. उन्होंने लोगों से अपील की कि 2026 को देश के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के संकल्पों को और मजबूत करने वाले साल के रूप में अपनाया जाए. अपने संदेश में उन्होंने कामना की कि नया साल हर भारतीय के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लेकर आए और एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा दे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ