‘तुमने मेरे बॉयफ्रेंड को बाबू क्यों कहा…’, बीच सड़क दो लड़कियों में मारपीट, बाल पकड़कर घसीटा

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोनों लड़कियों की पहचान की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि ये सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का मामला है.

FIGHT_f18194

मारपीट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कानपुर में ‘इश्क, सस्पेंस और हाईवोल्टेज ड्रामे’ का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो लड़कियां ‘बॉयफ्रेंड’ को लेकर मारपीट करती हुई दिख रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की दूसरी लड़की के बाल पकड़कर उसे घसीट रही है. फिर थप्पड़ों की बरसात कर देती है. सड़क पर मारपीट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कानपुर के यशोदा नगर बाईपास की बताई जा रही है. दोनों युवतियों के बीच पहले किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक होती है. फिर एक लड़की आपा खो बैठती है और दूसरी को सड़क पर पटक देती है. दोनों लड़कियों में खूब मारपीट होती है.

विज्ञापन

यह भी बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां सहेलियां हैं. एक लड़की को अपनी सहेली पर ही शक था कि वो उसके बॉयफ्रेंड से बात करती है. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की को कह रही है कि तुमने मेरे बॉयफ्रेंड को बाबू क्यों कहा. वह आरोप लगाती है कि तुम मेरे प्रेमी को प्रपोज कर रही हो.

जब झगड़ा हो रहा था तब वहां काफी लोग मौजूद थे. लेकिन किसी ने भी दोनों लड़कियों को अलग नहीं करवाया. बल्कि लोग वहां खड़े होकर मोबाइल से कैमरे में ड्रामा को कैद करते रहे.

हालांकि, अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है. वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस लड़कियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इसके बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि यह मामला सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और मारपीट का है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ