'फोकट के प्रश्न मत पूछो…' गंदे पानी से 10 की मौत के सवाल पर पत्रकार से बोले कैलाश विजयवर्गीय; फिर मांगी माफी

पत्रकार ने इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत से जुड़ा सवाल पूछा था, जिस पर कैलाश विजयवर्गीय ने आपा खो दिया.

Kailas

कैलाश विजयवर्गीय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं. इस बार एक पत्रकार के सवाल पूछने पर उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. हालांकि, उन्होंने बाद में माफी भी मांगी. मामला था इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत से जुड़ा हुआ. एनडीटीवी के पत्रकार ने इस बारे में उनसे सवाल किया, तो विजयवर्गीय बिफर पड़े. उन्होंने सवाल का जवाब तो दिया ही नहीं, साथ ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘फोकट सवाल मत पूछिए’.

विज्ञापन

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने की वजह से 10 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. यह क्षेत्र विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र ‘इंदौर-1’ में आता है. इसी मामले पर जब पत्रकार ने सवाल पूछा तो कैलाश विजयवर्गीय ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘छोड़ो यार तुम फोकट के प्रश्न मत पूछो.’

विज्ञापन

इस पर पत्रकार ने आपत्ति जताते हुए कहा, ‘कैलाश जी आप ढंग से बात नहीं कर रहे हैं. आप शब्दों का चयन सही से करिए.’ इसके बाद भी विजयवर्गीय अपना लहजा नहीं सुधारते हैं और पत्रकार को गलत तरीके से बोलते हुए आगे बढ़ जाते हैं. उनके साथ उनकी पार्टी के एक पार्षद ने भी पत्रकार से बदतमिजी से बात की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मंत्री का यह रवैया अब सोशल मीडिया पर आलोचना का केंद्र बना हुआ है. विपक्ष ने भी इस वीडियो को लेकर सरकार को घेरा है और इसे “शर्मनाक” करार दिया है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘मध्य प्रदेश में गंदा पानी पीकर लोगों की मौत हो रही है और सवाल करने पर BJP सरकार के मंत्री गुंडों जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. शर्मनाक.’

विज्ञापन

हालांकि, मामले को ज्यादा बढ़ता देख कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर माफी मांगी है. उन्होंने एक्स पर लिखा है, ‘मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है. दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए. इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं. लेकिन जब तक मेरे लोग पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ नहीं हो जाते, मैं शांत नहीं बैठूंगा.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ