---विज्ञापन---

मालदीव पर भारतीयों का गुस्सा नहीं हो रहा कम, अब EaseMyTrip ने भी उठाया यह बड़ा कदम

India-Maldives Row : भारत और मालदीव का विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब ट्रैवल कंपनियों ने लोगों को मालदीव नहीं भेजने का मन बना लिया है।

India-Maldives Row EaseMyTrip suspends flight bookings : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करना मालदीव को भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर भारतीयों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी मालदीव की यात्रा को कैंसिल कर रहे हैं और वो अब लक्षद्वीप जाने का प्लान कर रहे हैं। इसी क्रम में भारत की ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने भी मालदीव के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।

देश की दिग्गज ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने भी मालदीव के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दी है। इसे लेकर कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि देश के समर्थन और एकजुटता में EaseMyTrip भी शामिल है, इसलिए मालदीव की सभी उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें :  PM Modi के Lakshadweep दौरे से क्यों तिलमिलाया Maldives? भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर मंत्री कर रहे अपमानजनक पोस्ट

---विज्ञापन---

लक्षद्वीप के लिए विशेष ऑफर लेकर ले आएगी EaseMyTrip

निशांत पिट्टी ने आगे लिखा कि मालदीव जैसा ही लक्षद्वीप का भी समुद्र है। अब हमारी कंपनी EaseMyTrip लक्षद्वीप के लिए विशेष ऑफर लेकर आएगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में गए थे। भारत और मालदीव के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर हैशटैग बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है और भारतीय पर्यटकों ने मालदीव में छुट्टी मनाने का अपना प्लान रद्द करना शुरू कर दिया है।

---विज्ञापन---

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पिछले दिनों लक्षद्वीप दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि भारतीय को इस आइलैंड पर घूमने का प्लान करना चाहिए। इस पर मालदीव बौखला गया और वहां की एक महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी के पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस टिप्पणी के बाद भारतीयों के निशाने पर मालदीव आ गया। इसे लेकर भारतीय उच्चायुक्त ने भी आपत्ति जताई थी। इसके बाद मालदीव सरकार ने एक्शन लेते हुए मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महजूम माजिद को उनके पदों से हटा दिया।

First published on: Jan 08, 2024 07:47 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola