---विज्ञापन---

देश angle-right

4 दिन भयंकर बारिश का अलर्ट; 15 से ज्यादा राज्यों के लिए IMD का अपडेट, जानें दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में शीतलहर के कारण सूखी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने वीकेंड पर 3 दिन बारिश होने का अलर्ट दिया है। 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, इसके असर से देशभर में मौसम करवट बदलेगा। आइए जानते हैं कि IMD का अपडेट क्या कहता है?

---विज्ञापन---

IMD Weather Update Till 2 Feb: देशभर में कड़ाके की ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है। 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहे हैं, जिनके प्रभाव से 3 से 4 दिन बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में कोहरा छाने, 4 में शीतलहर चलने और 8 राज्यों में भयंकर बारिश होने का अलर्ट दिया है। इस वीकेंड पर दिल्ली-NCR में भी बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन इस वीकेंड पर लोगों के हाड़ बारिश कंपकंपाएगी, क्योंकि 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच कई राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। आइए जानते हैं कि 2 फरवरी तक देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली-NCR में मौसम कैसा है और बादल कब बरसेंगे?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

2 पश्चिमी विक्षोभ का ऐसा रहेगा असर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। एक 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। दूसरा एक फरवरी 2025 को एक्टिव होगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी को हिमालय के ऊपरी हिस्से में सक्रिय होगा। इसके तुरंत बाद एक फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी असर दिखाएगा। दोनों के असर से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

जनवरी के आखिरी दिनों में दिल्ली-NCR में बारिश हो सकती है। 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 29 जनवरी से 1 फरवरी तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं। बर्फबारी भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में कोहरे-शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 2 फरवरी तक शीतलहर का प्रकोप रह सकता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में 31 जनवरी तक सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है।

 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 28, 2025 06:58 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola