दिल्ली-NCR में 'गंदी' उमस भरी गर्मी, UP-MP में उफान पर बह रही नदियां; आज 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD Latest Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 3 दिन बारिश होने का अलर्ट दिया है। पूरे देश में मानसून के बादल खूब बरसेंगे। आइए जानते हैं कि आज और कल देशभर का मौसम कैसा रहेगा?

Delhi-NCR Rain Alert, Weather Update

IMD Alert

30 July Today Weather Forecast: दिल्ली-NCR के लोग जहां चिपचिपी उमस भरी गर्मी का टॉर्चर झेल रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ में बीते दिन खूब बारिश हुई। पूरे देश में मानसून जोरदार तरीके से एक्टिव है, लेकिन राजधानी के लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन बारिश होने का यलो अलर्ट दिया हुआ है, लेकिन बारिश के मौसम में भी लोगों को उमस झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन

दूसरी और भारी बारिश के कारण, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में नदियां उफान पर बह रही हैं। मध्य प्रदेश में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि बांधों के गेट खोलने पड़े। आज और कल भी देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। आइए देखते हैं कि आज और कल देश का मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

दिल्ली में ऐसा रहेगा 3 दिन मौसम

राजधानी दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भी बारिश होने का यलो अलर्ट दिया हुआ है। बीते दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। आज शाम तक मौसम करवट बदल सकता है। रात में बारिश होने की संभावना है। ठंडी हवाएं चल सकती हैं। आज, कल और परसो राजधानी में जहां मौसम खराब रहेगा, वहीं 2 से 4 अगस्त के बीच भी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे। 7 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच हिमाचल का मौसम काफी खराब रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। टूरिस्टों से भी अभी हिमाचल न आने की अपील की गई है।

विज्ञापन

आज इन राज्यों में बारिश होने की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके अलावा गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, झारखंड में भी मौसम खराब रहेगा। बारिश होने से ठंडक का अहसास होगा। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

कल इन राज्यों में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, कल 31 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल में भी गरज चमक के साथ बादल गरज सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ