IMD Weather Update: दिल्ली समेत पूरे देश में सावन के महीने में जमकर बारिश हो रही है। मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली शाखा इन दिनों सबसे ज्यादा एक्टिव है इसलिए कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। राजस्थान से लेकर उत्तर पूर्वी राज्यों तक दिन और रात में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घटों में कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर है। विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे इस दौरान कभी-कभी बारिश भी हो सकती है।
देश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार देश में 1 जून से 16 जुलाई के बीच 331.9 मिमी. बारिश हुई है। जोकि सामान्य से 9 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, यूपी, एमपी, गोवा, त्रिपुरा और लद्दाख में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। झारखंड में सामान्य से 71 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। वहीं राजस्थान, केरला, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में मध्यम बारिश हुई है। जबकि अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, लक्षद्वीप में कम बारिश हुई है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 6-7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि 18-20 जुलाई के दौरान केरल और 19 जुलाई को तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार 19 जुलाई से 24 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। 18-22 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 21 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Today Weather: दिल्ली-NCR में भी बारिश का अलर्ट, गंगा में जलस्तर बढ़ा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश
राजस्थान में मानसून के दौरान भारी बारिश हो रही है। प्रदेश में जोधपुर, पाली, नागौर, सिरोही, जालोर और अजमेर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। शनिवार यानी आज अजमेर में भारी बारिश हो रही है। वहीं टोंक में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। शनिवार को प्रदेश में झालावाड़, अजमेर, बूंदी, राजसमंद और नागौर की स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-मुंबई में बारिश का अलर्ट, प्रयागराज और वाराणसी के लिए भी IMD ने दिया अपडेट
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
18 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
43 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines