Today Weather: दिल्ली-NCR में भी बारिश का अलर्ट, गंगा में जलस्तर बढ़ा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Today Weather Update: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते कई घाटों पर पानी का स्तर बढ़ गया है। मानसून सीजन में अभी बारिश का ये दौर ऐसे ही चलता रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए देशभर के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Today Weather Update

Photo Credit- Social Media

Today Weather Update: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बारिश देखने को मिल रही है। बीते दिन भी दिल्ली-NCR में दिन में कहीं-कहीं पर बारिश की कुछ बौछारें देखने को मिलीं। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, सूरज न निकलने के बावजूद भी अभी उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के क्षेत्रों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ताजा तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें नमो घाट पर पानी का बढ़ा हुआ स्तर देखा जा सकता है। जानिए आज मौसम विभाग ने किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

दिल्ली समेत किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 17 जुलाई को दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में IMD ने बहुत अधिक बारिश का अलर्ट तो जारी नहीं किया है, लेकिन 17 से 2 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आज पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के लोहारू, रेवाड़ी, बावल और नूंह में बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान के पिलानी, भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, अलवर और लक्ष्मणगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

उत्तर प्रदेश में बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वाराणसी से ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पर क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते नमो घाट पर पानी ऊपर तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज राज्य के सहारनपुर, देवबंद, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, सिकंदराबाद, चंदौसी, बहजोई, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, नजीबाबाद, बिजनौर, चांदपुर, अमरोहा और हापुड़ में बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। प्रदेश में 20 सड़कें अभी भी बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश आने वाले 5 से 6 दिनों तक ऐसे ही बनी रहेगी। अगले हफ्ते से यानी 22 जुलाई को हिमाचल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ