हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मानसून फिर बरपाएगा कहर! एमपी-बिहार समेत 18 राज्यों में बरसेंगे बादल, देखें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam : देश में मानसून की विदाई का समय आ गया है और अब धीरे-धीरे सर्दी की एंट्री होने लगी। जाते-जाते मानसून एक बार फिर कहर बरपाएगा। एमपी-बिहार समेत 18 राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। जानें मौसम विभाग का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन
आईएमडी ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट।

IMD Heavy Rain Alert : इस साल 2024 में मानसून की रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में जमकर बादल बरसे। अब मानसून की विदाई का समय आ गया है, लेकिन जाते-जाते एक बार फिर कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। इस वर्ष लगातार बारिश की वजह से सर्दी भी जल्दी पड़ने लगेगी। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

पूरे दिन दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि राजधानी से मानसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि, कुछ राज्यों में जाते-जाते मानसून एक बार फिर लोगों को भिगोएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके निकट एक कम दबाव का क्षेत्र 23 सितंबर के आसपास बनने की संभावना है, जिससे देश के अधिकांश राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे।

यह भी पढ़ें : फिर आएगा चक्रवाती तूफान! बिहार-राजस्थान समेत 18 राज्यों में मचेगी आफत, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

23 से लेकर 28 सितंबर तक बारिश की चेतावनी

23 सितंबर

विज्ञापन

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना में जमकर बादल बरसेंगे।

24 सितंबर

विज्ञापन

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक में जमकर बारिश होने के आसार हैं।

25-26 सितंबर

विज्ञापन

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा में बरसात होने की संभावना है।


27 सितंबर

विज्ञापन

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, एमपी, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र में जमकर मेघा बरसेंगे।

यह भी पढ़ें : क्या दिल्ली में टूटेंगे सर्दी के सारे रिकॉर्ड? जानें भयंकर ठंड को लेकर IMD की भविष्यवाणी

विज्ञापन

28 सितंबर

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola