फिर आएगा चक्रवाती तूफान! बिहार-राजस्थान समेत 18 राज्यों में मचेगी आफत, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर चक्रवाती तूफान आ सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके तहत अलग-अलग राज्यों में तेज हवा के साथ जमकर बादल बरसेंगे। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Cyclonic storm

Cyclonic Storm Alert : देश के अधिकांश राज्यों में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जहां बरसात की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं सुबह और रात के वक्त हल्की-हल्की सर्दी भी महसूस होने लगी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश को लेकर अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि एक हफ्ते में कहां-कहां बादल बरसेंगे।

अंडमान एंड निकोबार द्वीपसमूह के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में 21 सितंबर को चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं और फिर इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से में 23 सितंबर के आसपास लॉ प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसी दौरान उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा।

IMD ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मध्य भारत में अगले 3 दिनों के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है। सप्ताह के दौरान बचे दिनों में भी बादल बरसेंगे। इसके तहत छत्तीसगढ़ में 23-26 सितंबर और मध्य प्रदेश में 24 से लेकर 26 सितंबर तक झमाझम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5 दिनों तक जमकर बादल बरसेंगे और उसके बाद के 2 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 26 सितंबर तक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 23 से 26 सितंबर तक बरसात होने की संभावना है। महाराष्ट्र और गोवा में 24-25 को, गुजरात में 25-26 को, आंध्र प्रदेश और यनम में 20, 24 और 25 को, कर्नाटक में 24 सितंबर को बादल बरेंसेगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ