नई दिल्ली: एशियाई क्षेत्र की यात्रा पर भारत आई फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा कि वे सबसे पहले यहीं आना चाहती थी। उन्होंने कहा, ‘मैं एक मंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा के लिए एशियाई क्षेत्र में भारत को चुनना चाहती थी। इसका कारण फ्रांस और भारत की मजबूत रणनीतिक साझेदारी है। पिछले 25 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है।’
अभी पढ़ें – मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, फर्म के गुप्त लॉकरों से 431 किलोग्राम सोना और चांदी जब्त
फांस की विदेश मंत्री ने आगे कहा, ‘हम न केवल रक्षा सुरक्षा पर बल्कि वैश्विक मुद्दों पर भी साथ मिलकर काम करते हैं। हम और अधिक करना चाहते हैं और यही यात्रा की भावना है। अब हम आपके कुछ मंत्रियों को मिलेंगे। पीएम मोदी से आज बाद में मिलने का कार्यक्रम है। मेरे राष्ट्रपति और पीएम मोदी पिछले मई में मिले थे, वे जल्द ही दोबारा मिलेंगे।’
फांस में बढ़े भारतीय छात्रों की संख्या
फ्रांस चाहता है कि 2025 तक देश में भारतीय छात्रों की संख्या बढ़कर 20,000 हो जाए। ऐसा कहना है फ्रांस की विदेश मंत्री का। बता दें कि कोलोना इस समय भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने यहां लेडी श्रीराम कॉलेज में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘हम चाहते हैं कि 2025 तक भारतीय छात्रों की संख्या 20,000 तक पहुंच जाए। मुझे पता है कि यह एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि भारत और फ्रांस के बीच मजबूती है।’
अभी पढ़ें – PM Modi Birthday: 17 सितंबर को जन्मदिन, 15 दिन बीजेपी देशभर में विभिन्न मुद्दों पर कार्यक्रम करेगी
फ्रांसीसी मंत्री ने जोर देकर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लिंग संतुलन एक आवश्यकता है। बता दें कि 13-15 सितंबर तक अपनी आधिकारिक यात्रा क् रूप में, कोलोना उद्योग जगत के नेताओं के साथ बैठक और गुरुवार को साइट के दौरे के लिए मुंबई की यात्रा करेंगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
2 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
2 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
3 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
3 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
3 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
5 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines