---विज्ञापन---

देश angle-right

हैदराबाद नहीं रहा आंध्र प्रदेश की राजधानी, जानें इसके पीछे की वजह

Telangana- Andhra Pradesh Capital : साल 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना राज्य बना था, तब से दोनों की राजधानी हैदराबाद थी लेकिन अधिनियम के मुताबिक सिर्फ दस साल के लिए हैदराबाद, आंध्र प्रदेश की राजधानी थी।

---विज्ञापन---

Telangana- Andhra Pradesh Capital : एक जून से देश में कई बदलाव हुए लेकिन 2 जून को एक प्रदेश की राजधानी ही बदल गई। हैदराबाद, देश के सबसे व्यस्त और भीड़ भाड़ वाले शहरों में से एक है। हैदराबाद दो राज्यों की राजधानी थी लेकिन अब सिर्फ एक राज्य की राजधानी है। 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद तेलंगाना नया राज्य बना था, इसके बाद दोनों की राजधानी हैदराबाद थी।

हैदराबाद अब आंध्र प्रदेश की राजधानी नहीं

2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना राज्य बना था और तभी से ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद ही थी लेकिन 2 जून 2024 से हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की राजधानी है। हैदराबाद अब आंध्र प्रदेश की राजधानी नहीं रही।

---विज्ञापन---

10 वर्षों के लिए दोनों राज्यों की राजधानी थी हैदराबाद

2014 में आंध्र प्रदेश का विभाजन होने के बाद तेलंगाना बना और हैदराबाद को 10 वर्षों के लिए दोनों राज्यों की राजधानी बनाया गया था। 2 जून 2024 को दस साल पूरे हो गए, पहले से तय आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत अब प्रदेश को नई राजधानी बनानी पड़ेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : फूड डिलीवरी बॉय, कैब-ऑटो ड्राइवर को 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस; तेलंगाना CM का बड़ा ऐलान

बता दें कि आंध्र प्रदेश में काफी समय से एक अलग राज्य तेलंगाना की मांग हो रही थी और साल 2014 में उनकी मांग पूरी हुई थी। संसद में सर्वसम्मति से फरवरी 2014 में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक पास किया गया था। इसके बाद 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना राज्य बना।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : विशाखापट्टनम होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी? सीएम जगन मोहन रेड्डी ने किया था ऐलान

दोनों राज्यों के बीच कई विवाद

---विज्ञापन---

बता दें कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच कई मामलों को लेकर विवाद है। सबसे बड़ा विवाद संपत्ति बंटवारे को लेकर है। कहा जा रहा है कि पिछले महीने ही तेंलगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने उन सरकारी गेस्ट हाउस को वापस लेने के लिए कहा था जो आंध्र प्रदेश को दिए गए हैं।

First published on: Jun 03, 2024 10:48 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola