---विज्ञापन---

देश angle-right

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को किसने धमकाया? शॉप के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम साऊ को पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल आने के बाद सुरक्षा दी गई है. पुलिस और केंद्रीय बल मामले की जांच में जुटे हैं.

---खबर नीचे जारी है---

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में पीएम मोदी को चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम साऊ को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है और दुकान के बाहर पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है. दरअसल, विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 19 अप्रैल को पीएम मोदी झाड़ग्राम में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे. रैली खत्म होने के बाद उनका काफिला सड़क किनारे में मौजूद बिक्रम साऊ की छोटी सी झालमुड़ी दुकान पर रुका था. पीएम मोदी ने वहां झालमुड़ी खाई और दुकानदार से बातचीत भी की थी. इस घटना की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थीं.

ये भी पढ़ें: PM की अपील का असर, अब ट्रेन से सफर करेगी सेना, संवेदनशील जगहों पर होगी गाड़ी से पेट्रोलिंग

---खबर नीचे जारी है---

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. जिन अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल किए जा रहे हैं, उन्हें ट्रैक किया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. बिक्रम की दुकान और घर के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके. इस घटना के बाद इलाके में भी चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साधारण दुकानदार का इस तरह निशाना बनाया जाना बेहद चिंताजनक है. सोशल मीडिया पर भी लोग बिक्रम साऊ के समर्थन में सामने आ रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने मंत्रियों के साथ की महाबैठक, मिडिल ईस्ट संकट समेत इन बड़े मुद्दों पर बनी रणनीति

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 22, 2026 10:08 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola