Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली-NCR में दुनिया की पहली AI रोबोट और ड्रोन से डोर स्टेप डिलीवरी शुरू, गुरुग्राम में स्काई एयर ने की शुरुआत

दिल्ली-NCR के लिए बड़ी खबर है। गुरुग्राम में स्काई एयर कंपनी ने ड्रोन और AI रोबोट से डिलेवरी की शुरूआत कर दी है। कंपनी ने दुनिया में ऐसा पहली बार होने का दावा किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 24, 2026 11:28

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट हुआ। इसके बाद अब दिल्ली-एनसीआर हाईटैक होने लगा है। गुरुग्राम में ड्रोन और AI रोबोट से घर-घर डिलिवरी शुरू हो गई है। गुरुग्राम स्थित ड्रोन डिलीवरी कंपनी स्काई एयर ने इसकी शुरुआत की है। स्काई एयर मोबिलिटी के सीईओ अंकित कुमार ने कहा कि हम इस क्षेत्र में भारत की पहली कंपनी हैं। पिछले ढाई वर्षों में हमने 36 लाख डिलीवरी पूरी की हैं।

अंकित कुमार ने कहा कि करीब 1,000 टन कार्बन उत्सर्जन (CO2) की बचत की है। कहा कि आगे चलकर हम और अधिक स्थानों और शहरों में विस्तार करने और इस पहल को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। जैसा कि हमने आज एआई इम्पैक्ट समिट में घोषणा की, नैस्डैक में सूचीबद्ध अमेरिकी कंपनी अराइव एआई और ऑटोनॉमी के साथ हमारी साझेदारी एक महत्वपूर्ण कदम है। आज, आप यह भी देखेंगे कि इस भौतिक एआई को वास्तविक दुनिया में कैसे लागू किया जा रहा है। एक ड्रोन अराइव पॉइंट पर बंदरगाह तक एक पैकेज पहुंचाता है, और वहां से, एक रोवर पैकेज को इकट्ठा करता है और सीधे उपभोक्ता तक पहुंचाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अब अंतरिक्ष से चलेगा भारत में AI, जानें कब लॉन्च होगा देश का पहला स्पेस डेटा सेंटर

ड्रोन कंपनी ने इस इस फिजिकल एआई सिस्टम को दुनिया का पहला सिस्टम होने का दावा किया है। कंपनी ने बताया कि इस सिस्टम से बिना किसी इंसानी मदद के रोबोट सामान घर तक पहुंचाएगा। सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर 102 में इसके लिए लॉन्चिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें ड्रोन के माध्यम से घर तक रोबोट द्वारा सामान की डिलीवरी करने की जानकारी दी गई। इस पूरी प्रक्रिया में चार चीजें शामिल हैं, स्काई पोर्ट, स्काई शिप, अराइव प्वाइंट और ऑटोनामी के ऑटोबाट्स। सभी चीजें एक साथ मिलकर काम करेंगी।

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: रिलायंस से Google-माइक्रोसॉफ्ट तक, भारत में 250 अरब डॉलर के निवेश को तैयार हुईं ये ग्लोबल कंपनियां

First published on: Feb 24, 2026 08:45 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.