---विज्ञापन---

देश angle-right

पश्चिम बंगाल में भयंकर सियासी ‘ड्रामा’, ममता बनर्जी स्ट्रॉन्ग रूम में जाने से भड़की BJP, अब तक कब-क्या-कैसे हुआ?

Mamata Banerjee Controversy: पश्चिम बंगाल में ईवीएम को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। ममता बनर्जी ने BJP पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बीती रात हंगामा किया। आइए जानते हैं कि मामले में ममता बनर्जी, BJP, TMC और चुनाव आयोग का क्या कहना है?

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी होने के बाद भयंकर सियासी बवाल मचा। तृणमूल कांग्रेस (TMC) और ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर EVM से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। इसके चलते बीते दिन ममता बनर्जी कोलकाता के भवानीपुर में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर गईं और 4 घंटे वहां रहीं। इस बीच बाहर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते रहे। ममता बनर्जी आधी रात करीब 12 बजकर 7 मिनट पर वापस गईं।

भवानीपुर में ममता और सुवेंदु आमने-सामने

दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में बने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के स्ट्रॉन्ग में और बाहर हंगामा किया गया। BJP वालों को जैसे ही मामले की भनक लगी, वे भी मौके पर पहुंचे और ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर जाने का विरोध किया। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। बता दें कि भवानीपुर सीट ममता बनर्जी का गढ़ है। इस सीट से उनका मुकाबला BJP नेता सुवेंदु अधिकारी से है। सुवेंदु ने साल 2021 में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराया था।

---विज्ञापन---

ऐसे शुरू हुआ स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC नेता कुणाल घोष और शशि पांजा पहुंचे। वे अंदर जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने पोस्टल बैलैट और पिंक पेपर का काम पार्टी कार्यकर्ताओं की गैर-मौजूदगी में होने के आरोप लगाए। इसके बाद दोनों नेता वहीं धरने पर बैठे गए। मामला पता लगते ही ममता बनर्जी भी पहुंच गईं। फिर मानिकतला विधानसभा सीट से BJP के कैंडिडेट तपस रॉय भी आ गए। उन्होंने भी स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके चलते उनकी बहस हो गई।

ममता ने EVM को लेकर ये आरोप लगाए

ममता बनर्जी ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि EVM में गड़बड़ी की जा रही है। CCTV देखा तो खुद अंदर जाकर देखने का फैसला किया। पहले तो केंद्रीय बलों ने अंदर जाने नहीं दिया, लेकिन हमारे चुनाव नियमों के अनुसार, किसी पार्टी के उम्मीदवार और चुनाव एजेंट को स्ट्रॉन्ग रूम तक जाने की अनुमति होती है। अगर कोई EVM मशीन चुराने की कोशिश करेगा या मतगणना में गड़बड़ी करेगा तो जीने मरने की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने हर एजेंट और कार्यकर्ता से अपील की कि वे जनादेश को चोरी न दें, पूरी सावधानी बरतें।

---विज्ञापन---

BJP उम्मीदवार तपस रॉय ने लगाए आरोप

BJP नेता तापस रॉय ने भी आरोप लगाए और कहा कि तृणमूल कांग्रेस हार के डर से अफवाहें फैला रही है। खुद स्ट्रॉन्ग रूम में जाकर चैकिंग की है। सब कुछ ठीक है, कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही। पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि TMC और ममता बनर्जी ने अपनी हार मान ली है। ममता बनर्जी को पता है कि वे चुनाव हार रही हैं। इसी बौखलाहट में कदम उठाए जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के हाथ से पश्चिम बंगाल की सत्ता अब जाने ही वाली है।

बंगाल चुनाव आयोग के अधिकारी क्या बोले?

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षित हैं। एजेंटों और ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में बॉक्स खोले गए और काउंटिंग हुई। किसी भी स्ट्रॉन्ग रूम का CCTV बंद नहीं किया गया। 100 प्रतिशत निष्पक्ष काउंटिग हुई है। स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर से CCTV फुटेज लाइव दिखाई जा रही है। थ्री लेयर सिक्योरिटी के बाहर उम्मीदवार इसे देख सकते हैं। कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। सभी सिक्योरिटी गार्ड अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

First published on: May 01, 2026 10:10 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola