एयरपोर्ट पर यात्री से मिली 80 करोड़ की हेरोइन, जांच एजेंसियों को झांसा देने के लिए इस जगह छिपाई थी
Edited By Amit Kasana

मुंबई एयरपोर्ट से हेरोइन पकड़ी
Edited By Amit Kasana

मुंबई एयरपोर्ट से हेरोइन पकड़ी
मुंबई: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री से करबी 80 करोड़ की हेरोइन बरामद हुई है। मुंबई डीआरआई के मुताबिक यात्री से करीब 16 मिलो हाई क्वालिटी की हेरोइन मिली है। इस क्वालिटी की हेरोइन की भारत में काफी मांग है। आशंका है कि त्यौहरों में इस बड़ी खेल को भारतीय बाजारों में ठिकाने लगाना था।
अभी पढ़ें – राजस्थान सीएम अशोक गहलोत बोले- पूरा देश डरा हुआ, भाईचारा सुनिश्चित करें पीएम मोदी
Maharashtra | 16 kg high-quality heroin worth more than Rs 80 crores recovered at Mumbai International Airport. The accused made a fake cavity in his trolley bag to conceal the drugs. Accused arrested, interrogation underway: DRI Mumbai pic.twitter.com/1aeRfgWJ0c
— ANI (@ANI) October 6, 2022
डीआरआई मुंबई के अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के ट्रॉली बैग को देखकर उस पर शक हुआ। यात्री को रोककर उसकी जांच की गई तो बैग के तले में फर्जी तला बनाया हुआ था। जहां हेरोइन छिपाई गई थी। जांच एजेंसियों को झांसा देने के लिए हेरोइन को लपेटकर इस तरह लगाया गया था की वह बैगेज स्केनर में तला का ही हिस्सा लगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: