हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मई-जून में गर्मी ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, 74 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहे ये 2 महीने, 187 ने गंवाई जान

Heat Wave Break All Record: राजधानी दिल्ली में इस बार की गर्मी ने सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 74 साल में सबसे अधिक गर्मी पड़ी। अब तक के इतिहास में चार साल ऐसे रहे हैं जब सबसे अधिक गर्मी पड़ी।

विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ दिया 74 साल का रिकाॅर्ड

Heat Wave in Delhi: इस बार गर्मी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी दिनों तक सताया। मौसम विभाग की मानें तो मई और जून महीने में 74 साल में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। सफदरजंग स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मई-जून सबसे गर्म महीने रहे। जून में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। जो 2012 के 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। 1951 के बाद ये आठवीं बार था जब जून में औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में ये बढ़ोतरी वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी के कारण हुआ है। टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 13 सालों में 4 बार जून का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में जून में गर्मी के कई रिकाॅर्ड टूट गए। ये गर्मी इसलिए भी असहनीय थी क्योंकि बहुत लंबे समय तक गर्म हवाएं चली। अमूमन गर्मियों में नौतपा होता है। लेकिन इस बार नौतपा से भी भयानक स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार इस बार भूमध्य सागर और पाकिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण तापमान 45 डिग्री को भी पार कर गया। जोकि सामान्य तापमान से 8 डिग्री अधिक था। आईएमडी के अनुसार सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। वहीं इस बार मई का महीना भी 2012 के बाद से दूसरा सबसे अधिक गर्म था। आखिरी बार मई में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री था जोकि इस बार 41.2 डिग्री था।

ये भी पढ़ेंः भीषण गर्मी से मर रहे लोग, अबतक 211 की मौत, 72 घंटे में लू ने निगलीं 99 जिंदगियां

विज्ञापन

74 सालों में 4 बार 41 डिग्री से अधिक रहा तापमान

बता दें कि मई का महीने में पिछले 74 सालों में केवल चार बार 41 डिग्री से अधिक रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले 1995 और 2010 में औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार जून में 9 और मई में 5 दिन ऐसे थे जब दिल्ली में भयंकर हीटवेव चली। पिछले दो महीनों में रिकाॅर्ड भीषण गर्मी का मतलब है कि राजधानी में मई और जून 1951 के बाद रिकाॅर्ड तीसरी बार सबसे अधिक गर्म थे। इस साल तीन महीने का औसत तापमान 40.1 डिग्री था, जो 2010 और 2022 से अधिक था। 2010 और 2022 में 40.2 और 40.8 डिग्री औसत तापमान दर्ज किया गया था। बता दें कि इस भंयकर गर्मी के कारण दिल्ली-एनसीआर में 187 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

ये भी पढ़ेंः गर्मी ने तोड़ा 55 साल का रिकॉर्ड, बिहार के 10 जिलों में 45 डिग्री के पार तापमान, लू से 8 की मौत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola