इंडिगो वर्तमान में तुर्की एयरलाइन से डैम्प लीज के तहत दो B777-300ER विमानों का संचालन कर रही है, जिसकी अनुमति 31 मई 2025 तक थी। इंडिगो ने इसे छह महीने के लिए और बढ़ाने का अनुरोध किया, जिस पर सहमति नहीं बनी। हालांकि, तत्काल उड़ान व्यवधान के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए, इंडिगो को इन डैम्प लीज विमानों के लिए 31 अगस्त 2025 तक तीन महीने का अंतिम विस्तार दिया गया है।
साथ ही यह भी कहा गया कि इंडिगो इस दौरान तुर्की एयरलाइन के साथ डैम्प लीज को समाप्त कर देगा और इन परिचालनों के लिए कोई और विस्तार नहीं मांगेंगे। यह कार्रवाई सरकार द्वारा तुर्की से जुड़ी फर्म सेलेबी एविएशन के लिए सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के कुछ ही सप्ताह बाद की गई है, जो दिल्ली सहित भारत के नौ प्रमुख हवाई अड्डों पर सेवाएं संभालती थी।
तुर्की ने किया था पाकिस्तान का सपोर्ट
जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया था, तब बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन से हमले किए थे। पकिस्तान ने भारत पर हमला करने के लिए तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल किया था, इसके साथ पाकिस्तान का साथ देने की बात कही थी। इसके बाद सरकार ने तुर्की के खिलाफ भी की कदम उठाए।
वहीं NDTV से बात करते हुए इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा था कि एयरलाइन सभी भारतीय विमानन नियमों का पालन करती है। हम समझौतों और सरकारी नियमों के अनुसार काम करते हैं। अगर उन नियमों में बदलाव होता है, तो हम उसके अनुसार बदलाव करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि इंडिगो के 400 से ज्यादा विमानों में से सिर्फ दो विमान ही तुर्की एयरलाइंस से लीज़ पर लिए गए हैं।
पहलगाम हमले में गई थी 26 की जान
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था और 26 लोगों की जान ले ली थी। इस घटना के लिए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों को जिम्मेदार माना गया था, जिसके बाद सरकार 6 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पीओके और पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था।
संबंधित खबरें
'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
9 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
17 mins ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
1 hr agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
1 hr agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पायलट स्मित मच्छार से PM मोदी ने की बात, को-पायलट के हमले में हुए थे घायल
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
12 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines