हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Google for India 2022: ट्रांजैक्शन सर्च फीचर से लेकर डिजिलॉकर तक, गूगल के CEO सुंदर पिचाई की बड़ी घोषणाएं

विज्ञापन

Google for India 2022: दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार को गूगल के सबसे बड़े इवेंट Google for India 2022 में कंपनी की सीईओ सुंदर पिचाई शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भविष्य को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हमने UPI स्टैक के आधार पर भारत में गूगल-पे बनाया है। कहा कि कंपनी शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल पर भी काम कर रही है। इसकी खासियत होगी कि ये हजारों भाषाओं में जानकारी ला सकता है।

 

इवेंट में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पिचाई और वैष्णव के बीच भारत में AI और AI बेस्ड सॉल्यूशन को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद सुंदर पिचाई ने गूगल की अपकमिंग बड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की।

विज्ञापन

डिजिलॉकर

इवेंट में एंड्रॉइड फोन यूजर्स के लिए नई सुविधा का ऐलान किया गया। इससे यूजर गूगल फाइल्स ऐप के जरिए डिजिलॉकर यूज कर सकेंगे।

क्या है डिजिलॉकर- डिजिलॉकर एक तरह का वर्चुअल लॉकर है। इसमें दस्तावेजों को पेपरलेस फॉर्मेट में रख सकते हैं। डिजिलॉकर में सेव डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह से मान्य हैं।

विज्ञापन

 

नया ट्रांजैक्शन सर्च फीचर

गूगल-पे ने नया ‘ट्रांजैक्शन सर्च’ फीचर लॉन्च किया है। इससे वॉइस के जरिए यूजर अपने ट्रांजैक्शन के बारे में जान पाएगा।

क्या है ट्रांजेक्शन सर्च फीचर- यह फीचर संदिग्ध ट्रांजैक्शन के लिए ज्यादा सिक्योरिटी अलर्ट और चेतावनियां दिखाएगा, जो रीजनल लैंग्वेज में भी होगी। यह ML एल्गोरिदम का यूज करता है।

विज्ञापन

वीडियो के अंदर सर्च फैसिलिटी

गूगल किसी भी वीडियो के अंदर सर्च फैसिलिटी का टेस्टिंग कर रहा है। ‘सर्च इन वीडियो फीचर’ के जरिए आपको अपनी क्वेरी टाइप करना होगा और वीडियो में ठीक उस जगह आप पहुंच जाएंगे जिसे आप ढूंढ रहे हैं।
पहले था ये ऑप्शन- वीडियो में किसी भी चीज को सर्च करने के लिए पहले केवल सीक का ऑप्शन था।

2023 से यूट्यूब पर नई सुविधा ‘कोर्सेस’

यूट्यूब 2023 से ‘कोर्सेस’ की नई सुविधा शुरू करेगा, जिससे यूजर की लर्निंग और ज्यादा इंटरैक्टिव होगी।
क्या है कोर्सेस सुविधा- यूजर्स को स्ट्रक्चर्ड लर्निंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए क्रिएटर्स फ्री और पेड कोर्सेस पेश कर सकेंगे। वे वीडियो को ऐड-फ्री देख पाएंगे।

विज्ञापन

मुफ्त में कंटेंट डब

पिचाई ने बताया कि अलाउड एक नया AI, ML प्रोडक्ट है। ये ओरिजिनल कंटेंट को बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के डब कर सकता है।

क्या है कंटेट डब- ये सुविधा खास तौर पर हेल्थ बेस्ड क्रिएटर्स और पार्टनर्स के लिए लाया जा रहा है। यूजर्स इससे वीडियो को एक अलग ऑडियो ट्रैक में टॉगल कर सकेंगे।

विज्ञापन

इंडिया फर्स्ट इनोवेशन एंड फीचर

अब सर्च रिजल्ट पेजेस फीचर भारत बाइलिंगुअल हो जाएगा। आने वाले दिनों में तमिल, तेलुगु, मराठी और बंगाली भाषाओं को भी ये फीचर सपोर्ट करेगा।

क्या है इंडिया फर्स्ट इनोवेशन एंड फीचर– ये एक वॉइस सर्च फीचर होगा जो उन लोगों को भी बेहतर ढंग से समझ पाएगा, जो हिंग्लिश बोलते हैं।

विज्ञापन

हैंडराइटिंग पढ़ेगा गूगल

गूगल ने हैंडराइटिंग को डिकोड करने वाली एक नई तकनीक का एलान किया है। ये टेक्नोलॉजी हैंडराइटिंग को स्कैन करेगी। साथ ही यूजर को बताएगी की आखिर क्या लिखा हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola