Live Updates
LIVE] 13 May Gold Silver Rate: MCX पर रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून 2026 की डिलीवरी वाला सोना आज ₹8,938 (5.83%) की जबरदस्त बढ़त के साथ ₹1,62,380 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में बढ़ती अस्थिरता और भारी मांग के चलते सोने के अलग-अलग एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स में भी जोरदार तेजी देखी जा रही है।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: 27 हजार रुपए तक महंगा होगा सोना, शादी वाले घरों को लगेगा झटका
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े के मुताबिक, इंपोर्ट ड्यूटी में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने अनुमान जताया है कि इस फैसले से प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब ₹27,000 तक का इजाफा हो सकता है। शादी-ब्याह के सीजन के बीच कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोत्तरी ग्राहकों के लिए एक बड़ा झटका साबित होगी।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: पटना में आज का लेटेस्ट रेट (प्रति ग्राम)
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: पटना में आज का लेटेस्ट रेट (प्रति ग्राम): पटना के सर्राफा बाजार के अनुसार, आज अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के भाव कुछ इस प्रकार हैं:
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: 1.62 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बुधवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई, जिससे यह 1.50 लाख रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला सोना ₹1,62,648 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. वहीं, चांदी में भी करीब 6.5 फीसदी का बड़ा उछाल देखा गया और यह ₹2,96,984 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: देश में सबसे ज्यादा सोना तमिलनाडु के लोग खरीदते
देश में सोने की खरीदारी का ट्रेंड देखें तो सोने की सबसे ज्यादा डिमांड दक्षिण के राज्यों में है। तमिलनाडु सबसे आगे है और इसके बाद केरल और दक्षिण के दूसरे राज्य हैं। दक्षिण भारत में सोना धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन का हिस्सा है। शादी हो, नामकरण हो, त्योहार हो या कोई शुभ अवसर, सोना अक्सर खरीदा या दिया जाता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल में एक दुल्हन आमतौर पर 320 ग्राम सोना पहनती है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में यही आंकड़ा 300 ग्राम है।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: चारों महानगरों में आज चांदी का रेट
दिल्ली और मुंबई में एक किलो चांदी का रेट 310000 रुपये, चेन्नई और कोलकाता में एक किलो चांदी का रेट 330000 रुपये है। जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, अयोध्या, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा में भी एक किलो चांदी का रेट 310000 रुपये है।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: देश में आज चांदी 20000 रुपये महंगी
देश में आज चांदी का रेट 20000 रुपये तक बढ़ा है। ऐसे में आज 10 ग्राम चांदी का रेट कल से 200 रुपये ज्यादा यानी 3100 रुपये है। 100 ग्राम चांदी का रेट कल से 2000 रुपये ज्यादा यानी 31000 रुपये है। वहीं एक किलो चांदी का रेट कल से 20000 रुपये ज्यादा यानी 310000 रुपये है।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: अन्य शहरों में आज सोने का रेट
लखनऊ में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 16804 रुपये, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 15405 रुपये और 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 12607 रुपये है। पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 16794 रुपये, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 15395 रुपये और 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 12597 रुपये है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 16804 रुपये, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 15405 रुपये, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 12607 रुपये है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, अयोध्या, कानपुर, लुधियाना, अमृतसर, वाराणसी, आगरा में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 16804 रुपये, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 15405 रुपये, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 12607 रुपये है।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: भारत पूरी दुनिया में सोने का सबसे बड़ा कंज्यूमर
दुनिया में भारत सोने का दूसरा और चांदी का पहला सबसे बड़ा कंज्यूमर है। इसलिए सोने के इम्पोर्ट (आयात) पर केंद्र सरकार सीधे नजर रखती है, क्योंकि गोल्ड इम्पोर्ट से देश के व्यापार घाटे और विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ता है। भारत ने साल 2025 में 58 से 60 अरब डॉलर का सोना इम्पोर्ट किया, जो अब तक का रिकॉर्ड हे। गोल्ड इम्पोर्ट में साल 2024 के बजट के बाद तेजी आई। क्योंकि सरकार ने गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट यानी कस्टम ड्यूटी को घटा दिया था।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: देश के चारों महानगरों में आज सोने का रेट
आज 13 मई को दिल्ली में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 16804 रुपये, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 15405 रुपये और 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 12607 रुपये है। मुंबई 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 16789 रुपये, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 15390 रुपये और 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 12592 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 16800 रुपये, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 15400 रुपये, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 12860 रुपये है। कोलकाता के 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 16789 रुपये, 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 15390 रुपये, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 12592 रुपये है।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: घरेलू मार्केट में आज सोने चांदी का रेट
गुडरिटर्न वेबसाइट के अनुसार, आज देश में 24 कैरेट गोल्ड का 10 ग्राम का रेट 13910 रुपये महंगा हुआ, जिसके बाद आज सोना 167890 रुपये का मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 153980 रुपये था। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का 10 ग्राम का रेट 12750 रुपये बढ़ा, जिसके बाद आज सोना 153900 रुपये का मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 141150 रुपये था। इधर 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 10430 रुपये बढ़ा, जिसके बाद आज सोना 125920 रुपये का मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 115490 रुपये था।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने से बड़ा असर पड़ेगा
इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने के फैसले आम आदमी और इंडस्ट्री दोनों पर असर पड़ेगा। क्योंकि सुनारों और व्यापारियों को विदेशों से सोना-चांदी मंगवाने पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। इससे लागत बढ़ेगी तो सोने-चांदी और इससे बने गहने महंगे होंगे, जिन्हें खरीदने में आम आदमी असमर्थ होगा। धातुओं को इंडस्ट्रियल वर्क या रिसाइकिलिंग के लिए इस्तेमाल करने वाली कंपनियों की लागत भी बढ़ जाएगी।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: इम्पोर्ट ड्यूटी इन सभी पर लागू होगी
सोने-चांदी पर बढ़ाई गई इम्पोर्ट ड्यूटी और सेस की नई दरें बिस्कुट, ईंटों के साथ-साथ गहने बनाने में इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे हिस्सों जैसे हुक, पिन, स्क्रू आदि पर भी लागू होगा।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: MCX पर आज सोने-चांदी का रेट
बता दें कि MCX पर आज 5 जून को एक्सपायर होने वाले सोने का रेट 1,53,417 रुपये है। वहीं चांदी का रेट 2,79,130 रुपये है। बीते दिन 12 मई को सोने का रेट 1,53,888 रुपये था। वहीं चांदी का रेट 2,80,388 रुपये था। वहीं भारत के घरेलू बाजार में सोने-चांदी का रेट बढ़ने के आसार हैं।
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके अनुसार नई दरें आज 13 मई 2026 से लागू हो जाएंगी। आदेश के अनुसार, गोल्ड पर इम्पोर्ट ड्यूटी (BCD) को 5 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया। वहीं सेस (AIDC) को 1 से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया था। पुरानी धातुओं से सोना-चांदी निकालने के लिए जो भी कचरा आता है, उस पर भी टैक्स को 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है।
एक साल तक सोना-चांदी न खरीदने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 5 से 10 प्रतिशत कर दिया गया हैं। वहीं सेस भी एक प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया गया है। इससे अब विदेशों से सोना-चांदी मंगवाना महंगा हो गया है। इसका सबसे बड़ा असर ज्वेलरी मार्केट और इंडस्ट्री पर पड़ेगा। वहीं लोगों के लिए भी गहने खरीदना महंगा हो जाएगा।
MCX पर आज सोने-चांदी का रेट
बता दें कि MCX पर आज 5 जून को एक्सपायर होने वाले सोने का रेट 1,53,417 रुपये है। वहीं चांदी का रेट 2,79,130 रुपये है। बीते दिन 12 मई को सोने का रेट 1,53,888 रुपये था। वहीं चांदी का रेट 2,80,388 रुपये था। वहीं भारत के घरेलू बाजार में सोने-चांदी का रेट बढ़ने के आसार हैं।
PM मोदी की देशवासियों से अपील
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना-चांदी न खरीदने की अपील की है। इस अपील के पीछे की वजह इम्पोर्ट बिल पर बढ़ते दबाव, अंतरराष्ट्रीय युद्ध और ऊर्जा संकट के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा को बताया जा रहा है तो आइए जानते हैं कि इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद आज सोने-चांदी का रेट कैसा और कितना रहने वाला है?
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
13 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
38 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines