हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

G-20 Summit: दिल्ली आएंगे 40 देशों के टॉप लीडर, जानें किसे कौन करेगा रिसीव? देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
G20 Summit

G20 Summit Updates: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को विदेशी नेताओं का दिल्ली आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सबसे पहले इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के आने की उम्मीद है। विदेशी नेताओं की अगुवानी के लिए केंद्र सरकार ने मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। इसकी एक सूची भी तैयार कर ली गई है। सम्मेलन में 40 देशों के टॉप लीडर्स के शामिल होने की संभावना है। शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में होगा। दिल्ली को सुरक्षा के लिहाज से अभेद्य किला बनाया गया है।

पीएम मोदी ने मंत्रियों को दी सीख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता जाने से पहले बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों को कई अहम सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों को अपेक्षित आचरण के संबंध में मार्गदर्शन किया, क्योंकि यह देश की अध्यक्षता में एक बड़ा कार्यक्रम है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति सहित दुनिया भर के शीर्ष नेता शामिल होंगे। उन्होंने मंत्रियों से पूरे शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में रहने और सौंपे गए दायित्यों को पूरा करने का टास्क दिया है।

मंत्रियों को प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम तक पहुंचने के लिए अपना वाहन न लाने की बात कही। उन्होंने शटल बसों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को G-20 इंडिया मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करते समय इसके अनुवाद और अन्य सुविधाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने की सलाह दी।

G-20 मोबाइल ऐप में सभी भारतीय भाषाओं और G20 देशों की भाषाओं को शामिल करते हुए एक त्वरित अनुवाद सुविधा शामिल है।

विज्ञापन

जानें कौन सा मंत्री किस विश्व नेता को करेगा रिसीव?

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन शुक्रवार शाम 6.55 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। उनका स्वागत नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह करेंगे।
  • यूके के पीएम ऋषि सुनक का दोपहर 1.40 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। उन्हें उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे रिसीव करेंगे।
  • जापान के पीएम फुमियो किशिदा का स्वागत मंत्री अश्विनी चौबे करेंगे। किशिदा दोपहर 2.15 बजे तक भारत पहुंचेंगे।
  • बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी और रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश उनका स्वागत करेंगी।
  • इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी शुक्रवार सुबह 6.20 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। कृषि राज्य मंत्री शोभा कराडलाजे उनका स्वागत करेंगी।
  • चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। ली कियांग का भी मंत्री वीके सिंह स्वागत करेंगे और उनके शुक्रवार शाम 7.45 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की उम्मीद है।
  • ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज शाम 6.15 बजे पहुंचेंगे और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर उनका स्वागत करेंगे।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शनिवार दोपहर 12.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे, उनका स्वागत वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी।
  • जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज शनिवार सुबह 8 बजे पहुंचेंगे और एमएसएमई राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा उनका स्वागत करेंगे।
  • यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शुक्रवार रात 8 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय उनका स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल कानून का पालन करें, East Asia Summit में PM मोदी ने चीन को दिया सख्त संदेश, जानें 5 बड़ी बातें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola