Odisha accident: ओडिशा के झारसुगुडा से दुखद खबर सामने आई है. नेशनल हाईवे 49 पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक ने पुलिसकर्मियों को ले जा रही पीसीआर वैन को टक्कर मार दी. हादसे में पांच पुलिसवालों की मौत हो गई तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आदर्श विद्यालया झारसुगुड़ा के सामने घटी. घटना सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आदर्श विद्यालया झारसुगुड़ा के सामने घटी, जब तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने पीसीआर वैन को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. झारसुगुड़ा की अतिरिक्त एसपी मधुसिक्ता मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
#WATCH | Jharsuguda, Odisha: Additional SP Madhusikta Mishra says, "Today, an accident occurred under Sadar Police Station, in which a truck collided with a vehicle. 5 people in the car were killed, and 3 were injured, who are undergoing treatment. The truck driver is also… https://t.co/qLCSyQh2SA pic.twitter.com/EXP9xCS5wa
---विज्ञापन---— ANI (@ANI) February 22, 2026
ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह घटना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श विद्यालय के पास हुई. पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और बोलेरो गाड़ी से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और 5 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही झारसुगुड़ा के SP गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त एसपी मधुसिक्ता मिश्रा के अनुसार, ‘हादसा सदर थाना क्षेत्र में हुआ. कार में सवार सभी लोग पुलिसकर्मी थे. घायल ट्रक ड्राइवर का भी इलाज चल रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
वाहन सवार पुलिसकर्मी उस समय ड्यूटी पर थे
स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में पुलिस की काफी मदद की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रेलर के ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मृतकों की पहचान एपीआर कर्मी काशीराम भोई और देबादत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ और होम गार्ड भक्तबंधु मिर्धा के रूप में की गई. अधिकारियों के अनुसार, वाहन में सवार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे. घायलों में से दो की हालत बिगड़ने पर उन्हें बुरला स्थित विमसार मेडिकल कॉलेज और बाद में बरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. ट्रेलर के चालक को भी चोटें आई हैं और उसे झारसुगुडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.





![[Voting Live] Kerala Puducherry Vidhan Sabha Chunav 2026: शाम 5 बजे तक पुडुचेरी में 86.92% मतदान, केरल में 75.01% पहुंचा आंकड़ा](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Image-2026-04-08-at-19.41.43.jpeg?w=220)




