Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

राजस्थान के भरतपुर में गिरा इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट, एक पायलट शहीद

नई दिल्ली: राजस्थान के भरतपुर में शनिवार को एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज-2000 एयरक्राफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। मिराज में एक और सुखोई में दो पायलट सवार थे। इनमें से एक पायलट की मौत हो गई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Jan 28, 2023 17:08

नई दिल्ली: राजस्थान के भरतपुर में शनिवार को एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरफोर्स के दो फाइटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज-2000 एयरक्राफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। मिराज में एक और सुखोई में दो पायलट सवार थे। इनमें से एक पायलट की मौत हो गई है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने खुद मौके पर पहुंच गए हैं।

---विज्ञापन---

हादसा भरतपुर जिले के उच्छैन थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के आगरा एयरबेस से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा किस कारण से हुआ।

 

First published on: Jan 28, 2023 11:41 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.