Samantha Temple: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के जन्मदिन के मौके पर एक जबरा फैन ने अपने घर में उनका मंदिर बनवाया है। मामला बापटला जिले के अलापडू गांव का है। सामंथा के इस जबरा फैन की पहचान तेनाली संदीप के रूप में हुई है जिसने मंदिर बनाए जाने के बाद लगी मूर्ति का अनावरण किया और शुक्रवार को सामंथा के 36वें जन्मदिन पर केक भी काटा।
और पढ़िए – Today’s Latest News, 01 May 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर
मंदिर में लगी सामंथा की मूर्ति देखने और उनके जन्मदिन के सेलिब्रेट करने के लिए आसपास के गांवों के लोग तेनाली संदीप के घऱ पहुंच गए। संदीप ने कहा कि उनकी इच्छा एक बड़ा मंदिर बनाने की थी। सामंथा की एक्टिंग के अलावा संदीप उनके धर्म से जुड़े कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं। उन्होंने इस मौके पर गरीबों को खाना भी खिलाया।
बता दें कि सामंथा ने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्रीज में एक नाम बनाया है। अभिनेता ने अमेज़ॅन प्राइम ओरिजिनल शो ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्रीज में भी एंट्री की थी। फिलहाल, वे ‘सिटाडेल’ के हिंदी संस्करण के लिए तैयार हैं, जिसमें वे वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।
और पढ़िए – Punjab Gas Leak: लुधियाना में गैस रिसाव से हुई मौतों की घटना कोई पहली नहीं; जानें ऐसे 10 बड़े हादसे
जानकारी के मुताबिक, सामंथा मायोजिटिस नामक ऑटो-इम्यून बीमारी से पीड़ित है। वह कई मौकों पर इसके बारे में बात कर चुकी हैं। संदीप ने कहा कि ग्रामीणों ने सामंथा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। संदीप ने बताया कि वे व्यक्तिगत रूप से सामंथा से नहीं मिले हैं, लेकिन वे निश्चित रूप से एक दिन उनसे मिलने की इच्छा रखते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
45 mins agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
58 mins agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
2 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
3 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
4 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
7 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
9 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines