---विज्ञापन---

देश angle-right

जोरदार भूकंप से फिर दहली धरती! अमेरिका और भारत में आए 3 से 5.4 की तीव्रता वाले Earthquake

भूकंप और भूकंप के झटके धरती को आए दिन हिला रहे हैं। आज सुबह भारत के राजस्थान राज्य में भूकंप के झटके लगे। मध्य प्रदेश में देररात भूकंप आया था। वहीं अमेरिका की धरती भी आज सुबह जोरदार भूकंप से कांप गई।

---विज्ञापन---

भूकंप से आज सुबह फिर धरती दहल गई। अमेरिका और भारत में राजस्थान-मेघालय में भूकंप आया। अमेरिका में 7 बजकर 17 मिनट पर जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई। भूकंप न्यू मैक्सिको में कार्लसबाद शहर से 89 किलोमीटर दूर व्हाइट सिटी में आया। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 7.5 किलोमीटर की गहराई में मिला है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

लेकिन जिस तरह से इस साल भूकंप ने म्यांमार और थाईलैंड में तबाही मचाई। इंडोनेशिया, अर्जेंटीना और चिली में 6 से 7 की तीव्रता के भूकंप आए, उससे पूरी दुनिया के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अमेरिका में भी आज सुबह जब भूकंप आया तो लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। कई घंटों तक लोग सड़कों पर घूमते रहे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉली और यूनाइटेड स्टेट्स जियालॉजिकल सर्वे ने भूकंप की पुष्टि की है।

---विज्ञापन---

 

राजस्थान में लगे झटके

बता दें कि भारत में राजस्थान के झुंझनूं में लोगों को करीब साढ़े 9 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। हालांकि झटके हल्के थे, लेकिन लोगों ने महसूस किए और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं हैं। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।

---विज्ञापन---

मेघायल मे भी लगे झटके

बता दें कि राजस्थान से पहले सुबह करीब 7 बजकर 56 मिनट पर मेघालय में भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 थी और भूकंप का केंद्र उत्तर दिशा में गारो हिल्स के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में लगे थे झटके

बता दें कि बीती रात मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भूकंप के झटके लगे थे। रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में मिला था। इस भूकंप से भी किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों ने अपने घरों के दरवाजे और पंखे हिलते हुए देखे।

First published on: May 04, 2025 10:42 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola