अंधेरी कोठरी, गंदगी, चूहे-कीड़े और… इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को जेल में किया जा रहा है प्रताड़ित

Imran Khan Wife Bushra Bibi: इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को आदियाला जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्हें बेहद खराब हालत में रखा गया है, जिसका खुलासा संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हुआ है. बता दें कि इमरान खान की बीवी को 17 साल की जेल की सजा सुनाई गई है.

Imran Khan Wife Bushra Bibi

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को 17 साल की जेल की सजा हुई है.

Imran Khan Wife News: पाकिस्तान की आदियाला जेल में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को छोटे और बिना खिड़की वाले सेल में रखा गया है, जो बहुत ज्यादा गंदगी से भरा, बहुत ज्यादा गर्म तथा कीड़ों-चूहों से भरा बताया जा रहा है. रेगुलर बिजली काटी जाती है, जिससे सेल में अंधेरा हो जाता है. उन्हें पीने का गंदा पानी और मिर्च से भरा भोजन दिया जाता है. असीम मुनीर के आदेश पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा

वहीं असीम मुनीर के द्वारा इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को प्रताड़ित करने के लिए किए गए इंतजाम का खुलासा संयुक्त राष्ट्र की यातना पर एलिस जिल एडवर्ड की रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, बुशरा बीबी को ऐसी परिस्थितियों में हिरासत में रखना उनकी शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान को बुशरा बीबी की सेहत की रक्षा करने और हिरासत की ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व निभाने को कहा है, जो मानव गरिमा के अनुरूप हो.

भ्रष्टाचार के केस में हुई है सजा

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पहले से जेल में हैं. उन्हें तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में रावलपिंडी की एक विशेष अदालत ने 17 साल की जेल की सजा सुनाई है. इमरान खान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी इसी मामले में 17 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. गत 20 दिसंबर को सजा सुनाई गई थी और आपराधिक विश्वासघात की धारा 409 के तहत 10 साल के कठोर कारावास और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 7 साल की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई गई, वहीं दोनों सजा एक साथ चलेंगी.

विज्ञापन

52 लाख रुपये देना होगा जुर्माना

बता दें कि 17 साल की जेल की सजा काटने के साथ-साथ इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जुर्माना भी भरना होगा. दोनों को करीब 52 लाख रुपये जुर्माना देना होगा. अगर दोनों जुर्माना नहीं भरते हैं तो जेल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. साल 2021 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने करीब 28 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की महंगी बुल्गारी ज्वेलरी भेंट की थी, जो कायदे से सरकारी खजाने (तोशाखाना) में जमा होनी चाहिए थी, लेकिन इमरान खान और उनकी पत्नी ने इसे निजी इस्तेमाल के लिए सस्ते में खरीदा और बेचा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ