हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आंधी-तूफान, भयंकर बारिश का अलर्ट! दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, पढ़ें 18 राज्यों के लिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम करवट बदलने लगा है। ऐसे में होली तक बारिश होने की संभावना है। देश के करीब 18 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करके 14 मार्च तक के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast

Delhi NCR Weather Update: देशभर में मौसम बदलने लगा है। कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू भी चलने लगी है। उमस से लोग अभी से परेशान होने लगे हैं, लेकिन इस हफ्ते बारिश, बर्फबारी होने और आंधी तूफान आने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। क्योंकि आज रात को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से देश के कई राज्यों में मौसम करवट बदल लेगा।

 

होली तक बादल छाएंगे और बारिश होगी

दिल्ली-NCR में भी मौसम बदलने की संभावना है। फिलहाल पिछले एक हफ्ते से राजधानी दिल्ली और नोएडा में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह-शाम की ठंडक बनी हुई है, हालांकि इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हल्के बादल छाने और बारिश होने के भी आसार बने हुए है। आज 9 मार्च से 14 मार्च तक दिल्ली-NCR में हल्के बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है। होली के बाद तापमान बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। होली के दिन 14 मार्च के दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अलर्ट है। 11 और 12 मार्च को दिल्ली सहित गंगा के मैदानी इलाकों में तेज़ हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। बीते दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज सुबह अधिकतम तापमान 29.78 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।  आइए जानते हैं कि 14 मार्च होली के दिन तक बाकी देश में मौसम कैसा रहेगा?

 

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 9 से 14 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 12 से 14 मार्च के दौरान पंजाब में हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। 13 और 14 मार्च को हरियाणा में और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

10 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान और गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे और भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मध्य असम पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज और बिजली के साथ बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। 10 और 11 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बादल बरसेंगे। 11 और 12 मार्च को केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। 11 मार्च को दक्षिण तमिलनाडु और केरल-माहे में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

इसके अलावा कोंकण, गोवा, गुजरात क्षेत्र, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, गुजरात में हीट वेव रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola