Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और गिरफ्तारी की है। ED ने शुक्रवार को YSRCP सांसद मगुनता श्रीनिवासुला रेड्डी के बेटे मगुनता राघव को गिरफ्तार किया। ED का दावा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शराब के कारोबार के सिलसिले में मगुनता श्रीनिवासलु रेड्डी से मुलाकात की थी।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली शराब घोटाला मामले (Delhi Liquor Scam) में CBI ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया था। बुचिबाबू गोरंटला तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता के पूर्व ऑडिटर रह चुके हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया था कि गोरंटला टालमटोल कर रहा था और जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रहा था।
.और पढ़िए –सुकेश चंद्रशेखर ने टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा मामला
7 घंटे से अधिक समय तक कविता से हुई थी पूछताछ
इससे पहले मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता से सीबीआई की एक टीम ने 12 दिसंबर को हैदराबाद में 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि के कविता साउथ कार्टेल का हिस्सा थीं, जिसे शराब नीति मामले में रिश्वत से फायदा हुआ था।
ईडी ने अब तक इस मामले (Delhi Liquor Scam) में दो चार्जशीट या अभियोजन पक्ष की शिकायतें दायर की हैं और कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की ओर से दर्ज की गई FIR के बाद ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सरकार के अन्य आबकारी अधिकारियों को सीबीआई और ईडी की शिकायतों में आरोपी बनाया गया था।
2021-22 नीति को पिछले साल अगस्त में किया गया था खत्म
2021-22 के लिए दिल्ली की आबकारी नीति को पिछले साल अगस्त में खत्म कर दिया गया था और दिल्ली के उपराज्यपाल ने बाद में सीबीआई से कथित अनियमितताओं की जांच करने को कहा था। सिसोदिया को आरोपी नंबर एक बताते हुए दोनों एजेंसियों ने अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के बाद शराब योजना सवालों के घेरे में आ गई थी। इससे पहले सितंबर में, ईडी ने चेन्नई के टी नगर में एक ऑडिट फर्म पर छापा मारा था, जिस पर घोटाले के सिलसिले में वाईएसआरसीपी के सांसद श्रीनिवासलु रेड्डी से जुड़े होने का संदेह है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
32 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
8 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
19 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines