हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में ब्लैक आउट, हर जगह छाया अंधेरा

Delhi News: देशभर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार रात 8 बजते ही ब्लैक आउट शुरू हो गया है।दिल्ली एनसीआर में कई शहरों में 8 बजते ही ब्लैक आउट हो गया। घर से लेकर सड़कों तक पर अंधेरा छा गया। लोगों ने इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए।

विज्ञापन
black out

Delhi News: देशभर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार रात 8 बजते ही ब्लैक आउट शुरू हो गया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस समेत एनसीआर में कई शहरों में 8 बजते ही ब्लैक आउट हो गया। घर से लेकर सड़कों तक पर अंधेरा छा गया। लोगों ने इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए। जबकि कुछ जगहों पर लोगों ने शांत रह कर ब्लैक आउट के दौरान एक-दूसरे बात करते रहे।

देश की राजधानी में 15 मिनट तक रहा अंधेरा 

दिल्ली में करीब 15 मिनट तक ब्लैक आउट रहा। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल गए। जबकि सड़कों पर कुछ देर के लिए वाहन थम गए। इसी तरह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, बुलंदशह, प्रयागराज, अयोध्या, गाजियाबाद, लखनऊ, सहारनपुर समेत पूरे प्रदेश में ब्लैक आउट किया गया। सभी जगह ब्लैक आउट समय अलग-अलग रहा। इसी तरह, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थाना मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत अन्य राज्यों में ब्लैक आउट किया गया।

विज्ञापन

ब्लैक आउट के दौरान सड़कों पर रहे लोग

केंद्र सरकार द्वारा पहले ही देशभर में मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट को लेकर आदेश जारी कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार देर रात सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। बुधवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। लोगों में सेना के इस काम को लेकर उत्साह था। इसके बाद देशभर में मॉक ड्रिल का कार्यक्रम शुरू किया गया, जो काफी हद तक सफल रहा। सेना और स्थानीय पुलिस ने युद्ध होने पर अपनी तैयारियों को परखा। इसके बाद बुधवार देर शाम करीब 7 बजे अलग-अलग राज्यों के शहरों में ब्लैक आउट किया गया। इस दौरान कहीं 15 मिनट तो कहीं 30 मिनट त ब्लैक आउट किया। इस दौरान लोग सड़कों पर लोगों का जमावड़ा दिखा।

विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  

देशभर में बुधवार देर शाम ज्यादातर राज्यों के अलग-अलग शहरों में मॉक ड्रिल के बाद ब्लैक आउट किया गया। देशभर में ब्लैक आउट हुआ। इस दौरान सभी संवेदनशील जगहों  ब्लैक आउट लेकर वहां की तैयारियों को भी देखा गया। इस बीच स्थानीय अफसरों व आम लोगों ने इस मंजर को अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद कर लिया। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर ब्लैक आउट की वीडियो शेयर की जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola