IMD Cyclonic Storm Dana Alert : देश में एक तरफ धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है तो दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान भी दस्तक देने वाला है। अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि चक्रवात ‘दाना’ कब दस्तक देगा और किन राज्यों में इसका देखने को मिलेगा?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने, 22 अक्टूबर को प्रेशर एरिया और 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इस चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा, जहां 24-25 अक्टूबर को जमकर बारिश होने के आसार हैं। इस चक्रवात का नाम दाना है।
यह भी पढे़ं : फिर लौट आया चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में बरपाएगी कहर
मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी
पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर भी एक लो प्रेशर एरिया बना है। पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर 23 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद यह 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा, जिससे समुद्र के ऊपर 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आईएमडी ने 22-25 अक्टूबर तक मछुआरों को समुद्री तटों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।
120KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं
चक्रवाती तूफान की वजह से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर 21 अक्टूबर को 35-45 से 65 किमी, 22 अक्टूबर की शाम तक 55-65 से 75 किमी, 23 अक्टूबर की शाम से 24 अक्टूबर की सुबह तक 70-90 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में 23-24 अक्टूबर को 45-55 से 65 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर हवा की स्पीड बढ़कर 100-110 से 120 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक हवा की स्पीड 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।
यह भी पढे़ं : सनसनाती आ रही सर्दी, जानें IMD का लेटेस्ट अपेडट
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 22 से 26 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड में भी 24 अक्टूबर को बादल बरसेंगे। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले एक हफ्ते के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है।
संबंधित खबरें
'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर PAK को भारत ने दिया करारा जवाब
32 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
41 mins agoCJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें वीडियो
54 mins ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
1 hr agoCJP प्रोटेस्ट से पहले ECI का फैसला, वोटर लिस्ट से नाम डिलीट का प्रॉसेस सख्त
1 hr ago'मैं अरेस्ट होने ही आया हूं...', देखें कैसे प्लेन में डिटेन किए गए दीपके
1 hr agoजर्मनी में इंजीनियरिंग करते हुए कैसे यूट्यूबर बन गए ध्रुव राठी?
1 hr ago'भारत के यूथ को कोई रोक नहीं सकता...', CJP प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान
2 hrs agoप्लेन में घुसकर पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को किया डिटेन
2 hrs agoCJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines