---विज्ञापन---

देश angle-right

फिर लौट आया चक्रवाती तूफान! 55KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में बरपाएगी कहर

Aaj Ka Mausam : बंगाल की खाड़ी के मध्य में एक और तूफान जन्म लेने वाला है, जिससे कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है। चक्रवात तूफान का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

Cyclonic Storm Alert : देश के कुछ राज्यों में ठंड दस्तक दे रही है तो दूसरी तरफ कुछ राज्यों में अब भी मूसलाधार बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर मानसून ने साउथ इंडिया में एंट्री मार दी है, जिससे कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। एक बार फिर चक्रवाती तूफान लौट आया है, जिससे 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर

---विज्ञापन---

बंगाल की खाड़ी के मध्य में 22 अक्टूबर के आसपास फ्रेश लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी होने के आसार हैं। साइक्लोन सर्कुलेशन 20 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर पर जमा होने लगेगा, जो कर्नाटक और रायलसीमा होते हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक जा सकता है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे।

यह भी पढ़ें : सनसनाती आ रही सर्दी, 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें IMD का लेटेस्ट अपेडट

---विज्ञापन---

55KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के तटों के आसपास 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने और 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने मधुआरों के लिए भी अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस दौरान वे समुद्र तट के आसपास न जाएं।

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

तमिलनाडु, पुडुचेरी में 18, 20, 21 और 24 अक्टूबर को जमकर बादल बरसेंगे, जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 18, 20 और 21 को और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 20 और 21 अक्टूबर को भारी बारिश होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश में 24 अक्टूबर को तेज बरसात हो सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 20-21 को और पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 23 और 24 अक्टूबर को बरसात होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : गिर गया तापमान! इस दिन से शुरू हो जाएगा ठंड का दौर, चक्रवाती तूफान का भी दिखेगा असर

मैदानी इलाकों में नहीं होगी बारिश

---विज्ञापन---

आईएमडी के अनुसार, अगले एक हफ्ते के दौरान मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने के आसार नहीं हैं। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में बादल नहीं बरसेंगे। साउथ की बारिश की वजह से उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने की संभावना है।

First published on: Oct 18, 2024 06:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola