Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से नए मामले धीरे-धीरे थोड़े बढ़ने लगे हैं। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 5 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। पिछले 11 दिनों से देश में कोरोना के 200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। लंबे असरे बाद आज देश में एक दिन में कोरोना के 400 से भी ज्यादा नए मामले भी समाने आ रहे हैं। इससे पहले देश में 24 घंटे में 100 से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे थे। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 440 नए केस समाने आए हैं।
24 घंटे में कोरोना के 440 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 440 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से तीन व्यक्ति की मौत की खबर है। कर्नाटक, केरल और राजस्थान के एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। इससे पहले पिछले दिन गुरुवार को देश में कोरोना के 379 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर आई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 61 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
एकबार फिर डराने लगा है कोरना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (10 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 440 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से तीन व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 117 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3294 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 320 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,89,512 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 89 हजार 512 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 55 हजार 439 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 779 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 3 हजार 177
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 89 हजार 512
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 55 हजार 439
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 779
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
4 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
14 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
15 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
16 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
18 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines