देश में फिर पैर पसार रहा कोरोना वायरस, 335 नए केसों से लोगों में डर, 5 की मौत

Corona Virus New Variant : दुनिया में कोरोना के नए-नए वैरिएंट देखने को मिल रहे हैं। अबतक कोविड ने कई लोगों की जिंदगियों को खत्म कर दिया था।

COVID 19,COVID Cases,EG 51 in UK,EG.5.1,EG.5.1 in UK,Eris,New Coronavirus Variant,New COVID Variant,New COVID-19 Variant,New Variant EG.5.1 in UK,New Variant Eris,UK,UK Health Security Agency
विज्ञापन

Corona Virus New Variant : पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस अपना पैर पसार रहा है। यह संक्रमण नए साल और क्रिसमस में लोगों को धूम मचाने से रोक रहा है। देश में जिस तेजी से कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं, उससे लोगों में डर का माहौल है। अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे में 300 से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं।

विश्वभर में कोरोना वायरस के नए-नए वैरिएंट देखने को मिल रहे हैं। साल 2020-21 में तो कोरोना वायरस ने कई लोगों की जिंदगियों को खत्म कर दिया था। एक बार फिर कोविड का नया वैरिएंट JN.1 सामने आया है। भारत में नए वैरिएंट के लक्षण पाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में रविवार को कोरोना के 335 नए केस आए हैं और सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई है।

विज्ञापन

पांच लोगों ने कोरोना से तोड़ा दम

देश में कोरोना वायरस से 5 लोगों की मौत हुई है। केरल में 4 मरीजों और उत्तर प्रदेश में एक मरीज ने दम तोड़ा है। केरल में ही कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अबतक कोरोना से संक्रिमत कुल 4.50 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं और रिकवरी दर 98.81 मापी गई है। वहीं, अबतक 5,33,316 लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.67 करोड़ डोज दी चुकी हैं।

विज्ञापन

केरल में कोरोना के नए वैरिएंट का पाया गया लक्षण

केरल में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के लक्षण पाए गए हैं। राज्य की एक बुजुर्ग महिला में नए वैरिएंट के हल्के लक्षण मिले थे, लेकिन अब वह ठीक हो चुकी है। वहीं, केरल में पिछले दिनों कोरोना की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है कि राज्य में कोरोना के JN.1 वैरिएंट को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। वहीं, केरल में जेएन.1 के मामले आने के बाद पड़ोसी राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु भी अलर्ट मोड़ पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ