Corona Update: देश में कोरोना विस्फोट! 24 घंटे में आए 1890 कोरोना के नए केस, 7 की मौत
Author: Pankaj Mishra
2023-03-26 11:35:51
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 7 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। आज भी देश में कल के मुकाबले कोरोना के नए केस में तेजी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1590 नए केस समाने आए हैं। पिछले पांच दिनों से देश में एक दिन में कोरना के 1000 या इससे अधिक पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। 149 दिन बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में इतने अधिक कोरना के नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। देश में इससे पहले पिछले साल 28 अक्टूबर को एक दिन में 2,208 मामले सामने आए थे।
और पढ़िए – Corona Update: देश में फिर डराने लगा है कोरोना, 146 दिन बाद आए 1500 से ज्यादा नए केस, 6 की मौत
24 घंटे में कोरोना के 1890 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 1890 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 7 लोगों की मौत की खबर है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना वायरस से 2-2, जबकि केरल में तीन मौतें हुई है। इससे पहले पिछले दिन शनिवार को देश में कोरोना के 1590 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 6 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 300 ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
एकबार फिर डराने लगा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (26 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1890 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 7 व्यक्तियों की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 1051 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 9433 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 832 की तेजी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,47,04,147 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 04 हजार 147 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 63 हजार 883 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 831 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
और पढ़िए – Corona Update : देश में 140 दिन बाद आए 1300 कोरोना के नए केस, 3 की मौत
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस- 8 हजार 601
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 04 हजार 147
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 63 हजार 883
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 831
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 1.56 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 1.29 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.02 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines