CAG Report on Liquor Scam पर दिल्ली कांग्रेस ने उठाए सवाल, रिपोर्ट पर PAC के गठन की मांग

Congress Questions CAG Report on Liquor Scam: कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और संदीप दीक्षित ने CAG रिपोर्ट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस रिपोर्ट को लेकर PAC गठन की मांग की है।

Congress Questions CAG Report on Liquor Scam
विज्ञापन

Congress Questions CAG Report on Liquor Scam: दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को अरविंद केजरीवाल सरकार में हुए शराब घोटाले की CAG रिपोर्ट सदन में पेश की गई। इस रिपोर्ट में शराब घोटाले को लेकर कई बातें सामने आई हैं। इस बीच कांग्रेस की शिकायत है कि इस रिपोर्ट में दिल्ली के उपराज्यपाल और उन बीजेपी नेताओं के बारे में नहीं बताया गया है, जिनका इस घोटाले में शामिल होने का शक था। अपनी इस शिकायत को लेकर कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और संदीप दीक्षित ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने इस रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस ने की PAC गठन की मांग

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव और संदीप दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ने जो मुद्दे उठाए थे, वो CAG रिपोर्ट में बिल्कुल सही साबित हुए। इसके साथ ही इन दोनों नेताओं ने जल्द ही पब्लिक अकाउंट्स कमिटी (PAC) के गठन और CAG रिपोर्ट पर चर्चा की मांग की, साथ ही दोषियों को सजा दिलाने को कहा।

PAC में हो CAG रिपोर्ट की जांच

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि CAG रिपोर्ट की जांच PAC में की जाए और इसके लिए जल्द से जल्द PAC का गठन किया जाए। इसके बाद इस लूट में शामिल सभी दोषियों को सजा दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि इन CAG रिपोर्ट्स को पब्लिक अकाउंट्स पर चर्चा में भी लाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि शराब नीति से जुड़ी 14 CAG रिपोर्ट में से सदन में सिर्फ एक रिपोर्ट पेश की गई है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने उठाएं सावल

देवेन्द्र यादव ने कहा कि इसको लेकर कांग्रेस ने कुछ सवाल किए हैं। जैसे, शराब नीति से जुड़ी सभी 14 रिपोर्ट्स सदन में पेश क्यों नहीं की गईं? शराब नीति के समय 3 बार आबकारी आयुक्त की नियुक्ति क्यों हुई? उपराज्यपाल ने शराब नीति को मंजूरी क्यों दी? मास्टरप्लान का उल्लंघन कर ठेके खुलने की अनुमति किसने दी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ