भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस ने भोपाल में आज किसान महाचौपाल का आयोजन किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया. इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बिना कैबिनेट से बात किए ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को फोन किया और डील फाइनल कर दी. राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने दबाव में आकर अमेरिका से डील की. उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का डाटा अमेरिका को बेच दिया.
ये भी पढ़ें: DDG आयात क्या है, सोया किसानों का क्या होगा?… US ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे 5 सवाल
'यूथ कांग्रेस बब्बर शेर है'
राहुल गांधी ने ये भी कहा कि उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पहला स्पीकर लोकसभा का LoP होता है, लेकिन इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि संसद में विपक्ष के नेता को बोलने से रोका गया. राहुल गांधी ने एप्सटीन फाइल्स के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने कहा कि एपस्टीन की फाइल बंद पड़ी हुई है और 30 लाख फाइलों में सारे राज दफन है, इसीलिए उन्हें बाहर नहीं आने दिया जा रहा. महाचौपाल में राहुल गांधी ने AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के साथी बब्बर शेर हैं. राहुल गांधी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वो बेधड़क आगे बढ़ें, कांग्रेस पार्टी उनके साथ है.
पूर्व आर्मी चीफ की किताब का उठाया मुद्दा
राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की किताब का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे जी की किताब पर बात रखनी चाही, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि नरवणे ने अपनी किताब में लिखा है कि चीन के टैंक भारतीय सीमा की तरफ आ रहे थे. जब पूर्व आर्मी चीफ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बातकर अपने लिए ऑर्डर मांगे तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. राहुल गांधी ने कहा कि नरवणे ने NSA अजित डोवाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला. उन्होंने आगे कहा कि दो घंटे बीतने के बाद पूर्व आर्मी चीफ ने राजनाथ सिंह को फोन कर फिर ऑर्डर मांगा और कहा- आप PM मोदी से बात कीजिए. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नरवणे से बिना बात किए राजनाथ सिंह से कहा कि उनसे कह दो कि जो ठीक लगे, वो करो. कांग्रेस नेता ने कहा कि नरवणे ने अपनी किताब में लिखा है कि उस दिन हिंदुस्तान की सरकार और प्रधानमंत्री ने उन्हें और सेना को अकेला छोड़ दिया यानी जब आर्मी चीफ को ऑर्डर देने और चीन को रोकने का समय आया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गायब हो गए.
ये भी पढ़ें: ‘भारतीय डेटा की सेल…’, राहुल गांधी का गलगोटिया रोबोट विवाद को लेकर सरकार पर निशाना; AI समिट को बताया ‘PR तमाशा’

‘यूथ कांग्रेस बब्बर शेर है’