'भारतीय डेटा की सेल…', राहुल गांधी का गलगोटिया रोबोट विवाद को लेकर सरकार पर निशाना; AI समिट को बताया 'PR तमाशा'

यह विवाद सबसे पहले तब सामने आया जब नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने ‘ओरियन’ नाम का एक सर्विलांस रोबोट इस समिट में दिखाया. रोबोट के बारे में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने दावा किया कि यह यूनिवर्सिटी के 350 करोड़ रुपये के AI इनिशिएटिव का हिस्सा है.

Rahul Gandhi
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में चल रही AI समिट को लेकर नरेद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस समिट को ‘अव्यवस्थित पीआर तमाशा’ बताते हुए कहा कि यहां पर भारतीय डेटा बेचने के साथ ही चीनी प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन किया जा रहा है.

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व टि्वटर) के हैंडल पर लिखा है, ‘भारत के टैलेंट और डेटा का फायदा उठाने के बजाय, एआई समिट एक अव्यवस्थित पीआर तमाशा है. जहां इंडियन डेटा बेचा जा रहा है और चीनी प्रोडेक्ट्स का प्रदर्शन हो रहा है.’

विज्ञापन

इसे पहले कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा था, ‘मोदी सरकार ने AI को लेकर दुनिया भर में भारत का मजाक उड़वाया है. AI समिट में, चीनी रोबोट को हमारे अपने रोबोट के तौर पर दिखाया जा रहा है. चीनी मीडिया ने हमारा मजाक उड़ाया है. यह सच में भारत के लिए शर्मनाक है. इससे भी ज़्यादा शर्मनाक बात यह है कि मोदी के मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इसी झूठ में शामिल हैं, भारतीय समिट में चीन के रोबोट को बढ़ावा दे रहे हैं.’

साथ ही लिखा है, ‘मोदी सरकार ने देश की इमेज को ऐसा नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती – उन्होंने AI को मजाक बना दिया है – एक ऐसा फील्ड जिसमें हम अपनी डेटा पावर के दम पर दुनिया के लीडर बन सकते थे.’

विज्ञापन

बता दें, यह विवाद सबसे पहले तब सामने आया जब नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने ‘ओरियन’ नाम का एक सर्विलांस रोबोट इस समिट में दिखाया. रोबोट के बारे में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने दावा किया कि यह यूनिवर्सिटी के 350 करोड़ रुपये के AI इनिशिएटिव का हिस्सा है. हालांकि, यह इनोवेशन चीन में बना ‘यूनिट्री Go2’ निकला, जो 2.3 लाख रुपये में मिल रहा था.

विज्ञापन

इस विवाद के बीच, सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने यूनिवर्सिटी से समिट में से अपनी स्टॉल खाली करने को कहा है, लेकिन यूनिवर्सिटी ने कहा कि उसे अभी तक ऐसा कोई कम्युनिकेशन नहीं मिला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ