DDG आयात क्या है, सोया किसानों का क्या होगा?… US ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे 5 सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूएस डील पर पीएम मोदी से 5 सवाल पूछे हैं। इन सवालों में सोया किसानों का भी जिक्र है। राहुल गांधी ने इस डील को किसानों के साथ विश्वासघात बताया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

MODI-RAHUL.jpg

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में ऐतिहासिक ट्रेड डील हुई। इस मदर ऑफ ऑल डील का नाम भी दिया गया। वैसे तो इसकी चर्चा पूरी दुनिया में रही, लेकिन अब भारत में विपक्ष इस डील को लेकर सजग हो गया है। एक तरफ कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने डील के सबूत मांगे तो दूसरी तरफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्रेड डील पर पीएम मोदी से 5 सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर विस्तार से पांचों सवालों को पूछा।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने लिखा कि यूएस ट्रेड डील के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री से कुछ आसान सवाल पूछना चाहता हूं-

विज्ञापन
  1. DDG import करने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को GM अमेरिकी मक्का से बने distillers grain खिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे?
  2. अगर हम GM सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे?
  3. जब आप “additional products” कहते हैं, तो उसमें क्या-क्या शामिल है? क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है?
  4. “Non-trade barriers” हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर GM फसलों पर अपने रुख को ढीला करने, procurement को कमजोर करने या MSP और bonuses को कम करने का दबाव डाला जाएगा?
  5. एक बार यह दरवाज़ा खुल गया, तो हर साल इसे और ज़्यादा खुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी, या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज़ पर रख दिया जाएगा?

यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: ‘सबूत दिखाए सरकार…’, ऑपरेशन सिंदूर की तरह अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

इसके बाद राहुल गांधी ने लिखा कि किसानों को ये सफाई तो मिलनी ही चाहिए। कहा कि यह सिर्फ आज की बात नहीं है। ये भविष्य की भी बात है – क्या हम किसी दूसरे देश को भारत की कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ