7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, क्या कनाडा ने नहीं दी एंट्री?

उड़ान को बीच हवा से ही दिल्ली वापस बुला लिया गया. विमान शाम करीब 7:19 बजे सुरक्षित उतरा. सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बिना किसी हादसे के उतार दिया गया.

India flight returns to Delhi

दिल्ली से वैंकूवर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-185 को कल एक बड़ी चूक के कारण करीब सात घंटे हवा में रहने के बाद वापस इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा. विमान को कनाडा में उड़ान भरने की नियामक मंजूरी ही नहीं मिली थी, जो एयरलाइन की ओर से हुई गलती सामने आई. अब इस घटना ने एयरलाइन से यात्रा करने वाले यात्रियों के मन में सुरक्षा और संचालन मानकों को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन

विमान में सवार थे सैकड़ों यात्री


प्राप्त जानकारी के मुताबिक फ्लाइट सुबह 11:34 बजे दिल्ली से रवाना हुई, जिसमें सैकड़ों यात्री सवार थे. शुरुआत में खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष वाले इलाके से बचते हुए विमान ने पूर्वी दिशा का एयरस्पेस चुना, लेकिन करीब चार घंटे बाद, जब विमान चीन के कुनमिंग के पास हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया, तब एयर इंडिया को पता चला कि तैनात बोइंग 777-200LR विमान कनाडा के लिए अधिकृत नहीं है. एयर इंडिया को कनाडा के लिए केवल अपने बोइंग 777-300ER फ्लीट की ही अनुमति प्राप्त है.

विज्ञापन

कहां हुई चूक?


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई देश विमानन मंजूरियां एयरलाइन के आधार पर देते हैं, तो कहीं विशिष्ट विमान प्रकार या टेल नंबर तक सीमित रखते हैं. इस भूल का अहसास होते ही उड़ान को बीच हवा से ही दिल्ली वापस बुला लिया गया. विमान शाम करीब 7:19 बजे सुरक्षित उतरा. सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बिना किसी हादसे के उतार दिया गया.

विज्ञापन

एयर इंडिया ने क्या कहा?


एयर इंडिया ने बयान जारी कर इसे ‘संचालन संबंधी समस्या’ बताया और कहा कि मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप यह कदम उठाया गया. एयरलाइन ने कहा, ‘विमान सुरक्षित उतरा, सभी यात्री और चालक दल बाहर आ गए. यात्रियों को हुई असुविधा पर हमें खेद है.’ दिल्ली में ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों के लिए होटल ठहरने और अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं. आज सुबह सभी यात्रियों के साथ दूसरी फ्लाइट रवाना हो चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ