Congress-BJP Poster War: पांच राज्यों में विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस-बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। दोनों पार्टियां सोशल मीडिया पर पूरे जोरों से पोस्टर वॉर में लगी हुई हैं। दरअसल, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सबसे बड़ा झूठा’ बताने वाला पोस्टर शेयर किया था। इसके बाद भाजपा ने एक्स पर पोस्टर शेयर कर राहुल गांधी को ‘नए युग का रावण’ करार दे दिया।
पीएम मोदी को बताया अडानी की कठपुतली
सोशल मीडिया पर ये लड़ाई शुक्रवार को भी जारी रही। इसमें अब कठपुतली की एंट्री हो गई है। दरअसल, कांग्रेस ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी को अडानी की कठपुतली के रूप में दर्शाया गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अपनी बांहें फैलाए खड़े हैं और उनके नाम पर ‘अडानी’ लिखा हुआ है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अक्सर मोदी सरकार पर अडानी समूह के साथ साठगांठ का आरोप लगाते रहे हैं।
राहुल गांधी को बताया गया जॉर्ज सोरोस की कठपुतली
इसके कुछ घंटे बाद बीजेपी ने इस हमले का जवाब देते हुए एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी को अरबपति जॉर्ज सोरोस की कठपुतली के तौर पर दिखाया गया है। सोरोस पर कई बार वैचारिक कारणों से कई देशों की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का आरोप लग चुका है।
वहीं दूसरी ओर देशभर में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के ‘नए युग के रावण’ पोस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ये प्रदर्शन दिल्ली, जयपुर, जम्मू-कश्मीर और केरल में हो रहे हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से शेयर किए गए वीडियो में पुलिस को विरोध प्रदर्शन रोकते और बैरिकेडिंग करते देखा जा सकता है। कुछ जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
बुधवार को भाजपा ने राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर साझा किया था। इसमें लिखा गया था “भारत खतरे में है।” पोस्टर के नीचे लिखा था- ”कांग्रेस पार्टी की प्रस्तुति जॉर्ज सोरोस द्वारा निर्देशित। नए युग का रावण यहां है। वह दुष्ट है। धर्म विरोधी। राम विरोधी। उनका उद्देश्य भारत को नष्ट करना है।”
ये भी पढ़ें: राजस्थान : विधानसभा चुनाव से पहले सीएम गहलोत ने की 3 नए जिले बनाने की घोषणा, MP में 2 नए जिले बने
संबंधित खबरें
क्या है PM-DHARA स्कीम? 1.86 लाख करोड़ की इस योजना से कैसे बदलेगा देश का ग्रीन एनर्जी ग्रिड
3 mins agoरबी की फसलों पर बढ़ी MSP, पीएम धारा और दिल्ली में ITMS को मंजूरी… मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 hrs ago2-8 अक्टूबर तक हर जिले में कैंपेन, 6 को EC मार्च… CEC के खिलाफ 'INDIA' का हल्लाबोल
3 hrs agoकौन था लश्कर कमांडर हाशिम मूसा, कई हमलों का मास्टरमाइंड; बडगाम में कैसे हुआ एनकाउंटर?
5 hrs agoफॉर्म 6 के साथ अब नहीं देना होगा एडिशनल डिक्लेरेशन, विवाद के बाद चुनाव आयोग का फैसला
6 hrs ago'सिर्फ लेख मत लिखिए, कार्यक्रम में भी आइए…', जब CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने किया शशि थरूर पर चुटीला वार; राहुल ने भी कसा तंज
7 hrs agoCWC की बैठक में दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार पर ऐसा क्या बोला कि सोनिया गांधी ने कहा- शुक्र है चले गए
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू और कश्मीर विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार सीनियर डिप्लोमैट को भेजा पाकिस्तान, जानिए कौन हैं आलोक अमिताभ डिमरी?
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 'चक्रव्यूह'! EC पर आज 'INDIA' की महाबैठक; जानिए क्या है पूरा गेमप्लान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines