मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपनी पारंपरिक दिनचर्या के तहत भ्रमण कर रहे थे. उसी दौरान उनकी नजर 4 वर्षीय यशस्विनी सिंह पर पड़ी, जो अपने अभिभावकों के साथ कानपुर से आई थी. बच्चों के प्रति अपना स्नेह दिखाने वाले सीएम ने यशस्विनी को अपने पास बुलाया, दुलारते हुए उसे चॉकलेट दी और बातचीत की. चॉकलेट मिलने के बाद नन्ही यशस्विनी ने जो किया, उसने वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. यह वाकया अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग नन्ही यशस्विनी के आत्मविश्वास और मुख्यमंत्री की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
‘आंखें बंद करिए, आपके लिए गिफ्ट है’
यशस्विनी ने पूरे हक के साथ मुख्यमंत्री से कहा, “महाराज जी, आपके लिए एक गिफ्ट लाए हैं, आप पहले अपनी आंखें बंद करिए.” एक मासूम बच्ची की यह बात सुनकर सीएम योगी खुद को रोक नहीं पाए और मुस्कुराते हुए तुरंत अपनी आंखें बंद कर लीं, यशस्विनी ने अपने बैग से एक छोटा सा खिलौना बुलडोजर निकाला और उनके हाथों में सौंप दिया. आंख खोलते ही जब सीएम योगी ने अपने हाथों में ‘बुलडोजर’ देखा तो वह जोर से हंस पड़े. प्रदेश में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री के लिए यह तोहफा वाकई खास था. उन्होंने काफी देर तक बच्ची से बात की और उसके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया.
कानपुर से आशीर्वाद लेने आया था परिवार
यशस्विनी अपने पिता अभय सिंह राजावत और मां प्रियदम्वा सिंह के साथ विशेष रूप से सीएम योगी का आशीर्वाद लेने कानपुर से गोरखपुर आई थी. मुख्यमंत्री से मिलकर यशस्विनी के चेहरे पर जो खुशी थी, उसने इस मुलाकात को बेहद खास बना दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग बच्ची की सादगी और उसकी सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
23 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
1 hr agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
2 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
4 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
14 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines