Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘आंखें बंद करिए, गिफ्ट देना है’, 4 साल की बच्ची ने CM योगी को दिया ‘बुलडोजर’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवरों से तो पूरी दुनिया वाकिफ है, लेकिन शुक्रवार सुबह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में उनका एक बेहद भावुक और प्यारा अंदाज देखने को मिला. मौका था मंदिर परिसर में सीएम के पारंपरिक भ्रमण का, जहां एक नन्ही बच्ची की मासूमियत ने 'महाराज जी' का दिल जीत लिया.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 27, 2026 12:07
cm yogi gorakhpur visit

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपनी पारंपरिक दिनचर्या के तहत भ्रमण कर रहे थे. उसी दौरान उनकी नजर 4 वर्षीय यशस्विनी सिंह पर पड़ी, जो अपने अभिभावकों के साथ कानपुर से आई थी. बच्चों के प्रति अपना स्नेह दिखाने वाले सीएम ने यशस्विनी को अपने पास बुलाया, दुलारते हुए उसे चॉकलेट दी और बातचीत की. चॉकलेट मिलने के बाद नन्ही यशस्विनी ने जो किया, उसने वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. यह वाकया अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग नन्ही यशस्विनी के आत्मविश्वास और मुख्यमंत्री की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

‘आंखें बंद करिए, आपके लिए गिफ्ट है’

यशस्विनी ने पूरे हक के साथ मुख्यमंत्री से कहा, “महाराज जी, आपके लिए एक गिफ्ट लाए हैं, आप पहले अपनी आंखें बंद करिए.” एक मासूम बच्ची की यह बात सुनकर सीएम योगी खुद को रोक नहीं पाए और मुस्कुराते हुए तुरंत अपनी आंखें बंद कर लीं, यशस्विनी ने अपने बैग से एक छोटा सा खिलौना बुलडोजर निकाला और उनके हाथों में सौंप दिया. आंख खोलते ही जब सीएम योगी ने अपने हाथों में ‘बुलडोजर’ देखा तो वह जोर से हंस पड़े. प्रदेश में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री के लिए यह तोहफा वाकई खास था. उन्होंने काफी देर तक बच्ची से बात की और उसके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया.

---विज्ञापन---

खबर अपडेट हो रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 27, 2026 12:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.